तेहरान पहुँचकर हमने दुश्मन की नाकेबंदी को तोड़ दिया: अंसारुल्लाह
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य ज़ैफ़ुल्लाह अल-शामी ने कहा कि हम एक विशेष विमान के माध्यम से तेहरान पहुँचे। यह उड़ान एक मानवीय अभियान का हिस्सा थी, जिसके तहत राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधिमंडल के साथ-साथ उन बीमारों और घायलों को भी स्वदेश वापस लाया गया, जो विदेशों में इलाज करा रहे थे।
उन्होंने कहा कि, इस समारोह में यमन की बड़ी संख्या में धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि यमन पर नाकेबंदी और अलगाव थोपने के लिए दुश्मन (सऊदी अरब और अमेरिका) के प्रयास विफल हो गए हैं।
अल-शामी ने कहा कि, यह यात्रा नियमित उड़ानों को जारी रखने और नाकेबंदी को तोड़ने की दिशा में एक नई शुरुआत है। यदि हमारे वैध अधिकार कूटनीति और वार्ता के माध्यम से वापस नहीं मिलते, तो शक्ति और हथियार का प्रयोग हमारा अंतिम विकल्प होगा।
यमन की नाकेबंदी समाप्त कराने के लिए हर संभव राजनयिक प्रयास करेगा ईरान
ईरान के विदेश मंत्री ने यमन के उपप्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान कहा कि ईरान, यमन की नाकेबंदी समाप्त कराने और शांति-रोडमैप को पूर्ण रूप से लागू कराने के लिए अपनी सभी राजनयिक क्षमताओं का उपयोग करने के लिए तैयार है।
इस मुलाकात में यमन के उपप्रधानमंत्री लेफ़्टिनेंट जनरल जलाल अल-रुवैशान ने ईरान की इस्लामी क्रांति के शहीद नेता के निधन पर सर्वोच्च नेता, ईरानी सरकार और जनता के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अमेरिका और इस्राईल के हमलों के सामने ईरान की दृढ़ता को “ऐतिहासिक और बड़ी विजय” बताते हुए ईरान की कूटनीतिक सफलता पर भी ईरानी जनता को बधाई दी।


popular post
तेहरान में जनसैलाब: करोड़ों लोगों ने आयतुल्लाह ख़ामेनेई की नमाज़-ए-जनाज़ा पढ़ी
तेहरान में जनसैलाब: करोड़ों लोगों ने आयतुल्लाह ख़ामेनेई की नमाज़-ए-जनाज़ा पढ़ी ईरान की राजधानी तेहरान
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा