जॉर्डन में धमाकों की खबर, अमेरिकी ठिकाने पर ईरानी मिसाइल हमले का दावा
फ़ार्स इंटरनेशनल समाचार एजेंसी ने कहा है कि, अरब सूत्रों ,ने जॉर्डन के दक्षिण में स्थित अक़बा क्षेत्र में कई धमाकों की खबर दी है। इसके अलावा, पूर्वी जॉर्डन में स्थित मुवफ़्फ़क़ अस-सलती एयरबेस पर भी कई धमाकों की सूचना मिली है। जॉर्डन के आसमान में अमेरिकी वायु-रक्षा प्रणाली द्वारा ईरानी मिसाइलों का सामना करने की कोशिश की जा रही है।
हमें ईरान के मिसाइल हमलों का निशाना बनाया गया: अमेरिकी अधिकारी
एक अमेरिकी अधिकारी ने फ़ॉक्स न्यूज़ से बातचीत में कहा कि जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डा ईरान के मिसाइल हमलों का निशाना बना है। हालांकि, उन्होंने आगे अमेरिकी सेना की ओर से अपनाई जा रही इनकार और सेंसरशिप की नीति को जारी रखते हुए दावा किया कि, “ईरान के हमलों में हमारे सैनिकों को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी मिसाइलों को रोक लिया गया।”
ईरानी मिसाइलों और ड्रोन से हमला
‘आक्रमणकारियों को दंड देने’ के अभियान में ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों के प्रक्षेपण के अभियान समय कोड ‘या मुहम्मद इब्ने अब्दुल्लाह (स.)’ था। इस अभियान का निशाना जॉर्डन में स्थित दो अमेरिकी वायुसेना अड्डों—किंग हुसैन एयरबेस और अल-अज़रक एयरबेस—पर मौजूद तकनीकी एवं मरम्मत संबंधी बुनियादी ढाँचे तथा दुश्मन के लड़ाकू विमानों के ठिकाने थे।
जॉर्डन अब भी इनकार कर रहा है
जॉर्डन ने भी अमेरिकी सेना की इनकार और सेंसरशिप की नीति के अनुरूप दावा किया है कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में 8 ईरानी मिसाइलों को रोक लिया। जॉर्डन की सेना ने भी रमज़ान युद्ध के दौरान जारी किए गए अपने बयानों की तरह दावा किया कि, ये मिसाइलें अपने लक्ष्यों तक नहीं पहुँच सकीं।
ऐसे दावे उस समय किए जा रहे हैं जब जॉर्डन कई बार अपने क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी तक से इनकार कर चुका है और ईरानी मिसाइलों के किसी भी लक्ष्य पर गिरने की खबर को लगातार ख़ारिज करता रहा है।
जॉर्डन के अधिकारियों ने उस समय भी अपने देश में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी से इनकार किया था, जब वॉशिंगटन ने स्वयं जॉर्डन में अपने सैनिकों के हताहत होने की बात स्वीकार की थी।


popular post
क्या इलाहाबाद हाईकोर्ट का हिजाब विरोधी फैसला सही है??
क्या इलाहाबाद हाईकोर्ट का हिजाब विरोधी फैसला सही है?? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा