चीन के F-35 लड़ाकू विमान के संवेदनशील पुर्ज़ों तक पहुँच हासिल करने की आशंका

चीन के F-35 लड़ाकू विमान के संवेदनशील पुर्ज़ों तक पहुँच हासिल करने की आशंका

समाचार पत्रिका पॉलिटिको ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि, लड़ाकू विमान F-35 के संवेदनशील पुर्ज़े हांगकांग पहुँच गए हैं। इस वजह से यह आशंका पैदा हुई है कि चीन इन पुर्ज़ों तक पहुँच हासिल कर सकता है।

पॉलिटिको ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि इस गर्मी में F-35 लड़ाकू विमान के कुछ संवेदनशील पुर्ज़े अप्रत्याशित रूप से हांगकांग भेज दिए गए। जबकि इन पुर्ज़ों को मरम्मत के लिए ऑस्ट्रेलिया से अमेरिका भेजा जाना था। इस घटना के बाद अमेरिकी कांग्रेस में जांच शुरू की गई, क्योंकि यह चिंता जताई गई है कि, कहीं वर्गीकृत सैन्य तकनीक चीन के हाथों में तो नहीं पहुँच गई।

इस खेप में F-35 के कॉकपिट की एक कैनोपी (पायलट के कॉकपिट को ढकने वाला पारदर्शी आवरण) भी शामिल थी। इसमें विमान की स्टेल्थ (रडार से बचने वाली) तकनीक से संबंधित संवेदनशील तकनीक मौजूद थी, जिसे केवल अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को उपलब्ध कराया जाता है।

अमेरिकी रक्षा विभाग ने पुष्टि की है कि इनमें से कुछ पुर्ज़े लापता हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस खेप का रास्ता क्यों बदला गया या फिलहाल इन उपकरणों का स्वामित्व किसके पास है।

अमेरिकी अधिकारियों ने जून से ही कांग्रेस के कर्मचारियों को इस मामले में जानकारी दी है और आने वाले समय में इस मुद्दे पर और बैठकें होने की उम्मीद है। अमेरिकी रक्षा विभाग और लॉकहीड मार्टिन इन पुर्ज़ों को वापस हासिल करने, यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये पुर्ज़े हांगकांग तक कैसे पहुँचे और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने पर काम कर रहे हैं।

popular post

सऊदी अरब को लगातार ‘इनकार’ सुनना पड़ रहा; मिस्र भी यमन में सैनिक नहीं भेजेगा

सऊदी अरब को लगातार ‘इनकार’ सुनना पड़ रहा; मिस्र भी यमन में सैनिक नहीं भेजेगा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *