बाइडन पर रूस के साइबर हमलों का जवाब देने का भारी दबाव अमेरिका पर अभूतपूर्व साइबल हमले जारी हैं।
बाइडन पर कथित रूप से रूस की ओर से किए गए इन साइबर हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने का भारी दबाव है।
एनबीसी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने रूसी समकक्ष व्लादीमीर पुतिन से बात करते हुए उन्हें रूस में बैठे हैकरों की ओर से अमेरिका को निशाना बनाने को लेकर 3 सप्ताह पहले ही चेतावनी दी थी।
बाइडन और पुतिन की मुलाकात और अमेरिका की ओर से रूस को चेतावनी देने के 3 सप्ताह बाद ही अमेरिका पर इतिहास के सबसे बड़े साइबर हमले हुए।
हालांकि बाइडन ने 3 सप्ताह पहले अमेरिका पर है रूस से होने वाले साइबर हमलों को लेकर चेतावनी दी थी तो व्हाइट हाउस के अधिकारियों को भी यह विश्वास नहीं था कि पुतिन पर बाइडन की इस अपील का तत्काल कोई प्रभाव होगा अतः अमेरिका की ओर से रूस को इन हैकर्स पर नकेल कसने के लिए 6 महीने का टाइम दिया गया था।
विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका पर हुए हालिया साइबर हमले को रूस में बैठे एक हैकर ग्रुप ने अंजाम दिया था जिसमें अमेरिका की सैकड़ों कंपनी के साथ-साथ लगभग 30 देशों की 1,000 से अधिक कंपनियां प्रभावित हुई थी।
याद रहे कि जो बाइडन से हाल में ही हुए साइबर हमले में रूस का हाथ होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह अभी “निश्चित नहीं” हैं कि हाल ही में हुए रैंसमवेयर हमले के पीछे रूस का हाथ है कि नहीं , लेकिन अगर यह साबित हो गया कि इस हमले के पीछे रूस का ही हाथ हैं तो रूस को इसका मुँह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
बाइडन ने कहा कि मैं “निश्चित” नहीं हूँ कि हमले के पीछे कौन है लेकिन “मैंने खुफिया समुदाय को निर्देश दिया है कि जो कुछ हुआ है, उस पर मुझे गहराई से जानकारी दें और तब ही आप लोगों को भी कुछ बता पाऊँगा लेकिन यह बात तय है कि अगर इसमें किसी तरह भी रूस की कोई भागेदारी नज़र आई तो मैंने पुतिन से कहा कि हम इसका भरपूर जवाब देंगे।


popular post
मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना
मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा