जो व्यक्ति काबा का पर्दा ‘एप्स्टीन’ को उपहार में देता है, वही पवित्र स्थलों का असली दुश्मन है: यमन

जो व्यक्ति काबा का पर्दा ‘एप्स्टीन’ को उपहार में देता है, वही पवित्र स्थलों का असली दुश्मन है: यमन

यमन की सुप्रीम पॉलिटिकल काउंसिल के प्रमुख महदी अल-मशात ने कहा कि, सऊदी अरब के वे दावे, जिनमें कहा गया है कि, यमन ने मक्का को निशाना बनाया है, लोगों की भावनाओं को भड़काने और विभिन्न देशों की जनता को लामबंद करने की एक हताश कोशिश हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस तरह यमन की जनता मस्जिद अल-अक्सा की रक्षा के लिए लड़ रही है, उसी तरह हम बैतुल्लाह (काबा) की रक्षा के लिए भी अपनी जान क़ुर्बान करने को तैयार है।

अमेरिका में जेफ्री एप्स्टीन से जुड़े बड़े यौन अपराध कांड का उल्लेख करते हुए उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि, जो व्यक्ति पूरी बेशर्मी के साथ “काबा का पर्दा” एप्स्टीन जैसे अपराधी को उपहार में देता है, वास्तव में वही मक्का और इस्लामी पवित्र स्थलों का अपमान कर रहा है।

मक्का मुकर्रमा पर हमले के झूठे दावे को लेकर सऊदी अरब पर अंसारुल्लाह का तंज

इसी तरह के एक बयान में, यमनी अंसारुल्लाह आंदोलन के राजनीतिक कार्यालय के सदस्य मुहम्मद अल-बुखैती ने भी रियाद से जुड़े मीडिया संस्थानों के हालिया प्रचार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, यमन पर मक्का पर हमला करने का आरोप एक बड़ा झूठ है, जिसे सऊदी शासन ने अपनी लगातार सैन्य विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए गढ़ा है।

अल-बुखैती ने मक्का, मदीना और कुद्स (यरूशलम) के धार्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यमन की जनता और सरकार स्वयं को इस्लामी पवित्र स्थलों की रक्षा में अग्रणी मानते हैं।

उन्होंने कहा कि यह तर्कसंगत नहीं है कि जो पक्ष मुसलमानों के पहले क़िबले, मस्जिद अल-अक्सा, को इस्राईली  क़ब्ज़े से मुक्त कराने के लिए युद्ध कर रहा है, वही मुसलमानों के दूसरे क़िबले के पवित्र क्षेत्र का उल्लंघन करेगा।

popular post

ईरान ने स्वीडन के राजनयिक को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया

ईरान ने स्वीडन के राजनयिक को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया ईरान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *