हूतियों का सऊदी अरब से संबंधित सैन्य उपकरण ले जा रहे ट्रकों पर हमला
यमन के हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब से संबंधित सैन्य उपकरण ले जा रहे ट्रकों को हमलों का निशाना बनाया। इन ट्रकों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया। यह कार्रवाई सऊदी-यमन सीमा पर अल-वदिया के निकट की गई। हूती मीडिया ने इसकी जानकारी दी है।
यमन समाचार एजेंसी के अनुसार, इन हमलों में इस्तेमाल की गई मिसाइलें स्थानीय स्तर पर तैयार की गई थीं। हूती लड़ाकों द्वारा सऊदी सैन्य शिविरों और सैनिकों की निगरानी की जा रही थी। बताया गया कि, अल-वदिया कैंप में बड़ी संख्या में हथियारों से लदे वाहनों और अन्य हथियारों की मौजूदगी का पता चलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
सैन्य सामान से लदे एक ट्रक पर हुए हमले का वीडियो फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि हमले के बाद एक के बाद एक कई धमाके हुए और आसमान में आग की लपटें उठने लगीं। वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि, धमाकों के बाद सैनिक कैंप से भाग रहे हैं।
सऊदी अरब और हूतियों के बीच चार साल से जारी युद्ध-विराम के बाद अचानक हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हुई है। कहा जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर सऊदी अरब और यमन के बीच भी देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव और सैन्य हमलों के बीच वैश्विक बाजार में तेल की क़ीमतों में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।
सऊदी अरब ने आज हूतियों की ओर से किए गए मिसाइल हमलों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हूतियों के हमलों में कुछ तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया था, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए हैं। कहा जा रहा है कि हूती लड़ाकों द्वारा कई वर्षों में किया गया यह सबसे बड़ा हमला था। रात भर किए गए हमलों के बाद तेल प्रतिष्ठानों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इस हमले में कुल 73 लोगों के घायल होने की ख़बर है।


popular post
शरिया कोर्ट का आदेश किसी की शादी ख़त्म नहीं कर सकता: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
शरिया कोर्ट का आदेश किसी की शादी ख़त्म नहीं कर सकता: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा