लॉकडाउन के विरुद्ध प्रदर्शन हुआ हिंसक, युद्ध का मैदान बनी एमस्टर्डम की सड़कें, पुलिस ने किया जमकर बल प्रयोग

हॉलैंड मे कोरोना के कारण 15 दिसंबर को लगाए गए लॉकडाउन के विरुद्ध चल रहा प्रदर्शन हिंसक हो गया और पुलिस बलो, सुरक्षाकर्मियों और लॉकडाउन का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों के बीच होने वाली झड़पों की वजह से एमस्टर्डम जंग का मैदान बन गया ।
पुलिस ने 240 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है। प्रशासन द्वारा 15 दिसम्बर से लागू किए गये लॉकडाउन का विरोध करने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का दमन शुरु कर दिया।
हॉलैंड सरकार ने देश में 9 फ़रवरी तक रात 9 बजे से सुबह साढ़े चार बजे तक कर्फ़्यू लागू कर रखा है जिससे परेशान होकर लोग राजधानी एमस्टर्डम और आएडीहून शहर की सड़कों पर निकल पड़े।
पुलिस कहना है कि प्रदर्शन में शामिल 240 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस द्वारा ताक़त के प्रयोग के बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस की एक गाड़ी को आग लगा दी । पुलिस का कहना है कि हमले में कई दुकानों और रेस्त्रां को भी नुक़सान पहुंचा है। राजधानी में होने वाले प्रदर्शनों में कम से कम 1500 लोगों ने भाग लिया था।
याद रहे कि हॉलैंड में,13,540 लोग कोविड-19 के कारण मारे गए हैं जबकि 944,000 लोगों को इस वायरस ने अपनी चपेट में लिया है।

popular post

यमन का सऊदी अरब के रास तनूरा तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला

यमन का सऊदी अरब के रास तनूरा तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला यमन के सशस्त्र

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *