सूडान के आंतरिक संघर्ष में तल अवीव की संदिग्ध भूमिका

खार्तूम: सूडान में जारी आंतरिक संघर्ष के बीच इस्राईल शासन की कथित भूमिका और अर्धसैनिक संगठन रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) को समर्थन दिए जाने का मामला सामने आया है।

अफ्रीका इंटेलिजेंस की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूडान में रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के प्रमुख नेताओं, विशेष रूप से संगठन के कमांडर मोहम्मद हमदान दगालो उर्फ हमीदती, ने युद्ध शुरू होने के बाद भी तल अवीव शासन के साथ अपने संपर्क बनाए रखे हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि RSF के नेताओं ने तल अवीव की यात्राएं की हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, RSF से जुड़े अधिकारियों ने मई 2025 और फरवरी 2026 में तेल अवीव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इस्राईल के विदेश मंत्रालय के अफ्रीका मामलों से जुड़े अधिकारियों और इस्राईल के खुफिया सेवा के अधिकारियों से मुलाकात की।

इन यात्राओं में हमीदती के सहायक अब्दुल रहीम हमदान दगालो और उनके भाई अल-गौनी के भी शामिल होने की बात कही गई है।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि इस्राईल शासन ने 2021 से मोसाद से जुड़े चैनल के माध्यम से रैपिड सपोर्ट फोर्सेज को निगरानी उपकरणों के साथ-साथ अन्य सैन्य उपकरण उपलब्ध कराए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इसी अवधि में इस्राईल ने सूडान की सरकार के साथ अपने आधिकारिक संबंधों को भी मजबूत करने की कोशिश की।

सूडान में सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच संघर्ष अप्रैल 2023 से जारी है। इस संघर्ष ने देश में गंभीर मानवीय संकट पैदा कर दिया है और बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं।

popular post

सूडान के आंतरिक संघर्ष में तल अवीव की संदिग्ध भूमिका

खार्तूम: सूडान में जारी आंतरिक संघर्ष के बीच इस्राईल शासन की कथित भूमिका और अर्धसैनिक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *