बीजेपी का दावा: 2004 से 2026 तक राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर 60 करोड़ रुपये खर्च हुए
बीजेपी सांसद संबीत पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर कई सवाल उठाए और उनकी फंडिंग पर पारदर्शिता की मांग की। बीजेपी सांसद ने दावा किया कि राहुल गांधी पिछले 22 वर्षों से किसी न किसी निर्वाचित पद पर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में विदेश यात्राएं की हैं। संबित पात्रा के अनुसार राहुल गांधी अब तक लगभग 54 विदेश दौरे कर चुके हैं, जिनमें इटली, ब्रिटेन, अमेरिका, मालदीव, कतर, मस्कट और ओमान जैसे देशों की यात्राएं शामिल हैं।
संबित पात्रा ने कहा कि इन यात्राओं में से अधिकांश का रिकॉर्ड सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। उन्होंने दावा किया कि मीडिया रिपोर्ट, प्रेस ट्रिप, संसद से जुड़े दस्तावेज, तस्वीरें और अन्य यात्रा विवरण इन दौरों की पुष्टि करते हैं। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि इन यात्राओं के खर्च और फंडिंग को लेकर कभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई। बीजेपी सांसद ने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक वर्ष 2004 से 2026 के बीच राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च हुए होंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी अक्सर 3 से 4 लोगों की टीम के साथ विदेश यात्रा करते थे, जिससे कुल खर्च और बढ़ जाता था। पात्रा ने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में राहुल गांधी ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन नहीं किया और बिना पर्याप्त जानकारी दिए विदेश रवाना हुए। उन्होंने दावा किया कि कई बार SPG सुरक्षा व्यवस्था को भी यात्रा की पूरी जानकारी नहीं दी गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने सवाल उठाया कि इन यात्राओं का खर्च आखिर किसने उठाया और क्या इसकी जानकारी देश के सामने रखी गई है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या राहुल गांधी की कुछ यात्राओं को किसी विदेशी एजेंसी या संस्था से आर्थिक सहायता मिली थी। बीजेपी सांसद ने दिसंबर 2025 की लंदन और बर्लिन यात्रा तथा सितंबर-अक्टूबर 2025 की लैटिन अमेरिका यात्रा का विशेष रूप से उल्लेख किया। उनके मुताबिक इन यात्राओं पर करोड़ों रुपये खर्च हुए, लेकिन खर्च का कोई सार्वजनिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।


popular post
कांग्रेस ने किया केरल के मुख्यमंत्री का एलान, वीडी सतीशन होंगे सीएम
कांग्रेस ने किया केरल के मुख्यमंत्री का एलान, वीडी सतीशन होंगे सीएम कांग्रेस की केरल
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा