ब्रिटेन द्वारा आईआरजीसी को आतंकी घोषित किए जाने की ईरानी सेना ने निंदा की

ब्रिटेन द्वारा आईआरजीसी को आतंकी घोषित किए जाने की ईरानी सेना ने निंदा की

ईरान के ख़िलाफ़ अपनी नीतियों को आगे बढ़ाते हुए ब्रिटेन ने इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी/सिपाह-ए-पासदारान) को अपने कथित आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल कर दिया है।

स्काई न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, “ब्रिटेन ने ईरान की इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) को आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल कर लिया है।”

ब्रिटेन की ईरान-विरोधी कार्रवाई

ईरानी सेना के जनसंपर्क विभाग ने एक बयान में कहा कि ब्रिटिश संसद द्वारा इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी आतंकवाद-विरोधी सेनाओं में से एक बताया गया है, “आतंकवादी” घोषित करना ब्रिटिश अधिकारियों की दुर्भावना, दोहरे मापदंड और आतंकवाद के मुद्दे पर उनकी कथनी-करनी के अंतर का परिणाम है।

बयान में कहा गया कि इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स हमेशा आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष की अग्रिम पंक्ति में रही है। पश्चिम एशिया क्षेत्र में आतंकवाद से लड़ने तथा ईरान की राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा की रक्षा में इस बल का इतिहास उसके जवानों और कर्मचारियों के निरंतर प्रयासों और बलिदानों का स्पष्ट प्रमाण है।

सेना के अनुसार, आईआरजीसी ने केवल एक सैन्य बल के रूप में ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था के रूप में भी वर्षों तक ईरानी जनता और पड़ोसी देशों की महत्वपूर्ण सेवाएँ की हैं तथा हमेशा मुसलमानों और वंचित लोगों का समर्थन किया है।

बयान में आगे कहा गया कि ब्रिटिश संसद द्वारा क़दम ऐसे समय में उठाए जा रहे हैं जब ब्रिटेन का पश्चिम एशिया में विभाजन पैदा करने, विभिन्न गुटों को बढ़ावा देने और आतंकवाद का समर्थन करने का लंबा और विवादास्पद इतिहास रहा है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि इस्राईल, कुछ यूरोपीय देशों और अमेरिका के साथ मिलकर, दुनिया में आतंकवाद के सबसे बड़े समर्थकों में शामिल है तथा क्षेत्र के आतंकवादी समूहों का समर्थन करके अपने उद्देश्यों को आगे बढ़ाता रहा है।

अंत में ईरानी सेना के जनसंपर्क विभाग ने ब्रिटिश संसद की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि ईरानी सेना और इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स देश के सर्वोच्च कमांडर के नेतृत्व में एकजुट होकर ईरान के खिलाफ किसी भी ख़तरे, चुनौती और आक्रमण का सामना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही आईआरजीसी के अपने साथियों की सफलता और सुरक्षा के लिए शुभकामनाएँ भी व्यक्त की गईं।

popular post

ईरान न होता तो इराक में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती

बगदाद : आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध प्रभावी भूमिका निभाने वाले समूह हश्दुश-शअबी के सूचना विभाग

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *