ईरान के वरिष्ठ शिया धर्मगुरु आयतुल्लाह हुसैन वहीद ख़ुरासानी का निधन

ईरान के वरिष्ठ शिया धर्मगुरु आयतुल्लाह हुसैन वहीद ख़ुरासानी का निधन

शिया समुदाय के प्रमुख धर्मगुरुओं में से एक और इस्लामी जगत के सर्वोच्च धार्मिक पदाधिकारियों (मरजा-ए-तकलीद यानी धार्मिक मार्गदर्शक) में शामिल ग्रैंड आयतुल्लाह हुसैन वहीद ख़ुरासानी का 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है।

मंगलवार सुबह जारी किए गए बयान में उनके निधन के कारणों का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। हालांकि वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पिछले हफ्ते ही उन्हें हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। बाद में उन्हें उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। उनके अंतिम संस्कार, सुपुर्द-ए-ख़ाक किए जाने और शोक सभाओं से संबंधित कार्यक्रमों की घोषणा बाद में की जाएगी।

अयातुल्लाह हुसैन वहीद ख़ुरासानी का जन्म वर्ष 1921 में ईरान के मशहद शहर में हुआ था। वे क़ुम शहर के धार्मिक शिक्षण केंद्र (हौज़ा-ए-इल्मिया) की एक बेहद प्रतिष्ठित हस्ती थे।

उन्होंने कई दशकों तक प्रमुख इस्लामी विद्वानों के मार्गदर्शन में धार्मिक शिक्षा हासिल की। इनमें इराक़ के नजफ़ में रहने वाले दिवंगत ग्रैंड अयातुल्लाह अबुल क़ासिम अल-ख़ूई भी शामिल थे। उनसे शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे ईरान लौट आए और वहां उच्चस्तरीय इस्लामी न्यायशास्त्र (फ़िक़्ह) तथा उसके सिद्धांतों की शिक्षा देने लगे। उनके पास हजारों छात्र धार्मिक ज्ञान हासिल करने आते थे।

दुनियाभर में फ़ारसी भाषा बोलने वाले शिया मुसलमानों के बीच उनके बड़ी संख्या में अनुयायी थे, जो उनसे विशेष धार्मिक आस्था और लगाव रखते थे।

उनके कार्यालय की ओर से जारी बयान में धार्मिक शिक्षा के प्रसार, पैगंबर हजरत मुहम्मद (स.) के पवित्र अहलेबैत (परिवार) की प्रतिष्ठा और सम्मान की रक्षा तथा धार्मिक शोक समारोहों के आयोजन के प्रति उनके आजीवन समर्पण को रेखांकित किया गया। विशेष रूप से पैगंबर हजरत मुहम्मद (स.) की बेटी हजरत फ़ातिमा ज़हरा (स.) की याद में आयोजित होने वाले मजलिस और शोक कार्यक्रमों में उनकी विशेष भूमिका रही।

वे अपनी परोपकारी गतिविधियों और धार्मिक वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के लिए भी व्यापक रूप से जाने जाते थे। इनमें अनाथ बच्चों की देखभाल और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी शामिल थी।

मरजा-ए-तकलीद (धार्मिक मामलों में सर्वोच्च अनुकरणीय मार्गदर्शक) होने के नाते आयतुल्लाह वहीद ख़ुरासानी के धार्मिक फैसलों और फतवों को विशेष महत्व प्राप्त था। उनके अनुयायी आध्यात्मिक मार्गदर्शन के साथ-साथ रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े धार्मिक और सामाजिक मामलों में भी उनकी राय और निर्देशों का पालन करते थे।

popular post

अमेरिकी और इस्राईली सैन्य ठिकानों के पास मौजूद कोई भी बांध या बंदरगाह होगा वैध निशाना: क़ालिबाफ़

अमेरिकी और इस्राईली सैन्य ठिकानों के पास मौजूद कोई भी बांध या बंदरगाह होगा वैध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *