हमलावर के पछताने तक ईरान अपना प्रहार जारी रखेगा: ईरानी राष्ट्रपति
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा है कि, ईरान किसी भी आक्रामकता के सामने झुकने के बजाय अपनी पूरी ताक़त के साथ अपना बचाव जारी रखेगा। उनका कहना है कि, प्रतिरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक हमलावर अपने कार्यों पर पछतावा नहीं करता और ईरानी जनता के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती।
ईरानी राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में कहा कि, ईरान युद्ध नहीं चाहता और क्षेत्र में शांति तथा स्थिरता को महत्वपूर्ण मानता है। हालांकि, उनके अनुसार, देश पर थोपी गई आक्रामकता का मुकाबला करना ईरान का अधिकार है और इस मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
पेज़ेश्कियान ने कहा कि ईरान ने हमेशा जनहित और क्षेत्रीय शांति को प्राथमिकता दी है, लेकिन जब उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाती है तो वह अपने बचाव के लिए पूरी ताक़त इस्तेमाल करने की क्षमता रखता है।
ईरानी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान और अमेरिका के बीच हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य के मुद्दे पर तनाव कम होने के बजाय लगातार बढ़ रहा है। दोनों देशों के बीच हालिया सैन्य कार्रवाइयों के बाद क्षेत्र में और अधिक टकराव की आशंका जताई जा रही है।
ईरानी अधिकारियों ने अमेरिका पर ‘आर्थिक युद्ध’ थोपने की धमकी देते हुए दावा किया है कि ईरानी बलों ने अमेरिकी नौसैनिक जहाजों के खिलाफ आधुनिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया है। अमेरिका की ओर से ईरानी ठिकानों पर हमलों और ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बनाए जाने के बाद दोनों पक्षों की ओर से कड़े बयान सामने आए हैं।
तेहरान की ओर से हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात के लिए नए इंतज़ाम करने और नए नो-फ्लाई ज़ोन से संबंधित योजना का संकेत दिया गया है। हालांकि, इन क़दमों का विवरण और इन्हें लागू करने की तारीख अभी स्पष्ट नहीं की गई है। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे विवाद के संदर्भ में तेल की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट आने का अनुमान जताया है।


popular post
शरिया कोर्ट का आदेश किसी की शादी ख़त्म नहीं कर सकता: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
शरिया कोर्ट का आदेश किसी की शादी ख़त्म नहीं कर सकता: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा