ईरान का सेंटकॉम की बैठक पर व्यंग्य, अपनी सुरक्षा में भी सक्षम नहीं बाहरी लोग

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) द्वारा बहरीन में आयोजित एक बड़ी क्षेत्रीय सुरक्षा बैठक को लेकर मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। इस बैठक में अमेरिका सहित 12 देशों के सैन्य प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन की मेजबानी बहरीन रक्षा बल ने की।

इस शिखर सम्मेलन में सीरिया और लेबनान की भागीदारी ने सभी का ध्यान खींचा और कई देशों को हैरान कर दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य मध्य पूर्व में हवाई सुरक्षा को मजबूत करना और समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया गया।

हालांकि, इस अमेरिकी पहल की ईरान ने कड़ी आलोचना की है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक़्ची ने कहा कि पश्चिमी देशों का सैन्य हस्तक्षेप क्षेत्र में स्थायी शांति नहीं ला सकता। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वास्तविक और स्थायी शांति केवल क्षेत्रीय देशों के आपसी सहयोग से ही संभव है, न कि बाहरी सैन्य ताकतों की मौजूदगी में।

अराक़्ची ने CENTCOM पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इस संस्था ने वास्तव में क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान की है या असुरक्षा को बढ़ाया है। उन्होंने दावा किया कि ईरानी सेना ने साबित किया है कि बाहरी शक्तियां स्वयं अपनी सुरक्षा को लेकर भी पूरी तरह सक्षम नहीं हैं।

https://x.com/i/status/2072751070984462423

इस बीच, ईरान के उप विदेश मंत्री काज़िम गरीबाबादी ने भी इस बैठक पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फारस की खाड़ी और हुर्मुज जलडमरूमध्य जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा नियम तय करने का अधिकार अमेरिका या ससेंटकॉम को नहीं है।

उन्होंने कहा कि हुर्मुज जलडमरूमध्य का रणनीतिक मार्ग ईरान के नियंत्रण में आता है, न कि सेंटकॉम के। गरीबाबादी ने स्पष्ट किया कि बहरीन में हुई यह सैन्य बैठक फारस की खाड़ी क्षेत्र के लिए कोई कानूनी या स्थायी सुरक्षा ढांचा तय नहीं कर सकती।

popular post

इराक ने आईएसआईएस के साथ हिज्बुल्लाह से जुड़े व्यक्तियों व संस्थाओं पर लगाई पाबंदी

बगदाद : इराक ने आतंकवादी संगठनों से जुड़े वित्तीय नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए कई

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *