सऊदी अरब में अल्पसंखयक शिया समुदाय के खिलाफ सरकार का भेदभाव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सऊदी अरब के शिया बहुल क़तीफ में शिया समुदाय के खिलाफ आले सऊद शासन के अत्याचार दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार सऊदी पुलिस ने प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं धर्मगुरु बाक़िर अल निम्र के भाई मोहम्मद बाक़िर अल निम्र के घर पर धावा बोलते हुए उन्हें बंदी बना लिया है। रिपोर्ट के अनुसार सऊदी पुलिस के एजेंटो ने जब उनके घर पर हमला किया तो वह सिविल ड्रेस में थे तथा सबने अपना चेहरा छुपाया हुआ था।
सऊदी वेबसाइट मिरअतुल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी पुलिस ने उनकी गिरफ़्तारी से संबंधित न कोई आदेश दिखाया न ही इसका कोई आधार बताया है। याद रहे कि इस से पहल उनके बेटे अली निम्र को सऊदी सरकार ने 2012 में बंदी बनाते हुए मौत कि सजा सुनायी थी जिसे अंतररष्ट्रीय दबाव के कारण 10 साल जेल के रूप में बदल दिया था।
सऊदी सरकार ने देश एवं इस्लामी नैतिकता एवं सिद्धांतों को रौंदते हुए बिन अनुमति उनके घर में प्रवेश किया और घर वालों का अनादर किया इस से कुछ दिन पहले ही सऊदी सरकार ने घर की वरिष्ठ महिला और मोहम्मद निम्र की पत्नी नुसरतुल अहमद को बिना किसी कारण बंदी बना लिया था ओर उन्हें तीन बाद आज़ाद किया था।


popular post
हमने अरामको की सुविधाओं और ‘खमीस मुशैत’ एयरबेस को निशाना बनाया: यमन सेना
हमने अरामको की सुविधाओं और ‘खमीस मुशैत’ एयरबेस को निशाना बनाया: यमन सेना यमन की
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा