इथोपिया और सूडान में सैन्य टकराव 21 सूडानी सैनिकों की मौत

इथोपिया और सूडान में सैन्य टकराव 21 सूडानी सैनिकों की मौत सूडान सेना ने बयान जारी करते हुए कहा है कि किसानों को डराने और भय पैदा करने के लिए किए गए सशस्त्र समूहों और इथोपियाई सेना के हमलों का मुकाबला करते हुए उसके 21जवान मारे गए हैं।

इथोपिया और सूडान सेना के इस संघर्ष में सूडान के 21 सैनिकों की मौत हो गई है। सूत्रों के अनुसार दोनों देशों के सीमा क्षेत्र पर हुई इस झड़प में सूडान सेना के 21 जवान मारे गए हैं जबकि 30 अन्य घायल हुए हैं ।

सूडान ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब इथोपिया की सेना मलकामों शहर के निकट सूडान के सीमा क्षेत्र में 17 किलोमीटर अंदर तक घुस आई ।

रायुल यौम की रिपोर्ट के अनुसार सूडान और इथोपिया की सेना के बीच पूर्वी बरका नूरीन और मलकामों शहर के निकट झड़प हुई ।

दोनों देशों की सेना के बीच 8 घंटे तक चली इस झड़प में दोनों ओर से भारी तोपों और गोलाबारी हुई। सूडान ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार इन झड़पों में सूडान सेना के 21 जवान मारे गए हैं जबकि 30 अन्य घायल हुए हैं । घायलों को अल कुरैशा अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

इससे पहले सूडान सेना ने बयान जारी करते हुए कहा था कि उन्होंने सशस्त्र समूहों और इथोपिया सेना के हमले को विफल बनाते हुए उनका मुकाबला किया है जिनका उद्देश्य सूडानी किसानों में खौफ और डर फैलाना था। सेना ने अपने बयान में कहा था कि इन झड़पों में सूडान के कुछ सैनिकों की मौत हुई है ।

याद रहे कि पिछले साल नवंबर से ही सूडान और इथोपिया के बीच तनाव बना हुआ है । दोनों देशों के बीच तनाव अलफशका क्षेत्र में सूडान सेना की तैनाती के बाद से और अधिक गहरा गया है । सूडान ने 25 साल बाद इथोपिया से यह भूभाग वापस हासिल किया है जहां इथोपिया सशस्त्र समूहों की मदद से खेती-बाड़ी कराता था।

वहीं इथोपिया ने इस घटना पर बयान देते हुए सीमा क्षेत्र में उपजे तनाव का कारण सूडान को बताते हुए कहा है कि उसने उसकी उपजाऊ भूमि पर हमला करते हुए सीमा क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है।

popular post

सऊदी अरब और इस्राईल एक सिक्के के दो पहलू, बड़ी रणनीतिक गलती कर बैठा रियाज़ 

सनआ:  सऊदी अरब की ओर से यमन के खिलाफ एक बार फिर सैन्य अभियान शुरू

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *