ब्रिटेन भी हुआ तालिबान के साथ, कहा इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन का कहना है कि अफगानिस्तान के लोगों की मदद करने के लिए वहां की तालिबान सरकार के साथ काम करना ही होगा। तालिबान के साथ काम करने के अलावा उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
ब्रिटेन की पार्लियामेंट में लेबर पार्टी की साराह चैंपियन ने पीएम जानसन ने पूछा: अफगानिस्तान के हालात जहन्नम से बेकार हो रहे हैं ऐसे में ब्रिटेन सरकार अफगानिस्तान के लोगों की मदद के लिए क्या कर रही है। इस सवाल के जवाब में जानसन ने कहा: अफगानिस्तान के लोगों की मदद के लिए ब्रिटेन को तालिबान के साथ मिलकर और उसके सहयोग से ही आगे बढ़ना होगा। इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
टोलो न्यूज के अनुसार जानसन ने कहा कि अफगानिस्तान के हालात दिन ब दिन खराब होते जा रहे हैं ऐसे में वहां के लोगों को जल्द से जल्द हमारी मदद की ज़रूरत है लेकिन अफ़ग़ानिस्तान तक हमारी मदद का तभी पहुंचना संभव है तालिबान हमारा सहयोग करे। इसलिए तालिबान को साथ लेकर चलना हमारे लिए ज़रूरी है,
उन्होंने कहा कि अगर हम तालिबान को साथ लेकर चलेंगे तो तभी हम अफ़ग़ानिस्तान को मानवीय संकट से बचा जा सकते है। पीएम जानसन ने कहा कि भले ही अफगानिस्तान में वर्तमान समय में कोई सही नेतृत्व नहीं है, लेकिन इसके बावजूद वहां पर एक सरकार की मौजूदगी जरूर है। इसलिए ब्रिटेन को उनके साथ सहयोग के लिए आगे बढ़ना ही चाहिए और बढ़ना ही होगा। हम वहां के लोगों की मदद की बात कर रहे हैं इसलिए ये बेहद जरूरी है। पीएम बोरिस जानसन के इस बयान का तालिबान ने भी स्वागत किया है।
टोलो न्यूज के अनुसार इस्लामिक अमीरात आफ अफगानिस्तान के उप प्रवक्ता इनामुल्लाह समंगनी ने बोरिस के बयान पर कहा कि तालिबान उनके बयान का स्वागत करता है। उन्होंने ये भी कहा कि इस बयान के बाद दोनों तरफ से होने वाले सहयोग से तालिबान के साथ बाहरी दुनिया के संबंध मजबूत और बेहतर हो सकेंगे।
समंगनी ने ये भी कहा कि तालिबान ने बातचीत के लिए किसी भी देश के लिए दरवाजे बंद नहीं किए हैं। सभी के लिए दरवाजे खुले हुए हैं। यदि इसमें कोई भी समस्या है तो उसको भी बातचीत के जरिये हल किया जा सकता है।


popular post
राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए नेतन्याहू नए विद्रोह का जोखिम उठाने को तैयार: द इकोनॉमिस्ट
राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए नेतन्याहू नए विद्रोह का जोखिम उठाने को तैयार: द इकोनॉमिस्ट
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा