बिल गेट्स ने कबूल किया कि, उनके दो रूसी महिलाओं के साथ संबंध थे
अमेरिकी बिजनेसमैन बिल गेट्स बड़ा कबूलनामा जारी किया है। बिल गेट्स ने जेफरी एपस्टीन के साथ अपने संबंधों को लेकर गेट्स फाउंडेशन के कर्मचारियों से माफी मांगी है। हालांकि, बिल गेट्स ने ये साफ कर दिया है कि उन्होंने एपस्टीन मामले में कुछ भी गलत काम नहीं किया है। इसके साथ ही गेट्स ने इस बात को भी कबूल किया है कि उनके दो रूसी महिलाओं के साथ संबंध थे। मंगलवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल की ओर से जारी की गई एक स्पेशल रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है।
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने स्वीकार किया है कि उन्होंने ऐसी गलतियां कीं जिस कारण उनके ग्रुप की छवि सन्देह के दायरे में आयी। हालांकि, बिल गेट्स ने इस बात पर जोर दिया है कि उन्होंने जेफरी एपस्टीन के अपराधों में भाग नहीं लिया है। आपको बता दें कि अमेरिकी न्याय विभाग ने हाल ही में यौन अपराधों के दोषी और विवादित शख्स जेफरी एपस्टीन से जुड़ी हजारों फाइलें जारी की हैं। इन फाइलों ने पूरी दुनिया में हंगामा मचा दिया है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बिल गेट्स ने कहा- “मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। मैंने कुछ भी गलत नहीं देखा। कुछ फोटो में मुझे महिलाओं के साथ दिखाया गया है उनके चेहरों को धुंधला कर दिया गया है।
ये तस्वीरें उन दोनों की मुलाकात के बाद एपस्टीन के कहने पर उसकी सहयोगियों के साथ क्लिक करवाई गयी थीं। साफ तौर पर बताऊं तो, मैंने कभी पीड़ितों, यानी उनके आसपास की महिलाओं के साथ समय नहीं बिताया। एपस्टीन के साथ वक्त बिताना और गेट्स फाउंडेशन के अधिकारियों को उस यौन अपराधी के साथ मीटिंग्स में शामिल करना काफी बड़ी गलती थी। मेरी गलती के कारण जो लोग इसमें फंस गए हैं, मैं उनसे माफी मांगता हूं।”
बिल गेट्स ने बताया है कि जेफरी एपस्टीन से उनकी मुलाकात साल 2011 में हुई थी। बता दें कि इससे 3 साल पहले 2008 में एपस्टीन को एक नाबालिग को वेश्यावृत्ति के लिए उकसाने के आरोप में दोषी ठहराया गया था। बिल गेट्स ने ये बात स्वीकार की है कि उन्होंने एपस्टीन के बैकग्राउंड को लेकर ठीक से जांच नहीं की थी। उन्हें 18 महीने की किसी घटना के बारे में पता था जिस कारण एपस्टीन का आना-जाना लिमिटेड हो गया था।
हालांकि, गेट्स ने ये माना कि उनकी तत्कालीन पत्नी मेलिंडा गेट्स ने साल 2013 में चिंता जताई थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एपस्टीन से मिलना बहंद नहीं किया। गेट्स ने कहा कि मेलिंडा एपस्टीन को लेकर हमेशा थोड़ा संशय में रहती थी। गेट्स ने ये भी बताया है कि वह 2014 में एपस्टीन के साथ निजी जेट में घूमे और जर्मनी, फ्रांस, न्यूयॉर्क एवं वाशिंगटन में समय बिताया। हालांकि, गेट्स ने कहा कि वह कभी वहां पर रात भर नहीं रुके और न ही एपस्टीन के आईलैंड पर गए।


popular post
अमेरिका ने भारतीय सोलर पैनल पर 126% ड्यूटी लगाई
अमेरिका ने भारतीय सोलर पैनल पर 126% ड्यूटी लगाई अमेरिका ने अब भारतीय सोलर पैनल
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा