बांग्लादेश: तारिक रहमान संभावित प्रधानमंत्री, जमात-ए-इस्लामी विपक्ष की भूमिका में

बांग्लादेश: तारिक रहमान संभावित प्रधानमंत्री, जमात-ए-इस्लामी विपक्ष की भूमिका में

शेख हसीना की विदाई के बाद बांग्लादेश में हुए पहले चुनाव में जनता ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के पक्ष में फैसला किया है। बीएनपी और उसकी  गठबंधन पार्टियों ने 212 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जबकि जमात-ए-इस्लामी और उसके गठबंधन पार्टियों ने 77 सीटें जीती हैं। शेख हसीना को हटाने वाले छात्रों की पार्टी नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी), जिसने 30 उम्मीदवार खड़े किए थे, ने प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार 5 सीटों पर जीत हासिल की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान, जो संभावित प्रधानमंत्री हैं, ने कहा कि शांति और कानून-व्यवस्था कायम करना उनकी प्राथमिकता है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को बीएनपी की शानदार जीत पर बधाई दी। जवाब में बीएनपी ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए भारत के साथ बेहतर और मजबूत संबंध बनाने के संकल्प का इज़हार किया, लेकिन पार्टी ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण  पर भी जोर दिया।

बांग्लादेश में आम चुनाव के साथ कराए गए राष्ट्रीय रिफरेंडम में 76% मतदाताओं ने संविधान संशोधनों के पक्ष में मतदान किया। इनमें कार्यपालिका के अधिकारों पर नियंत्रण, वर्तमान संसदीय प्रणाली के संरक्षण के लिए कदम और यह तय करना शामिल है कि कोई व्यक्ति अधिकतम कितनी अवधि के लिए प्रधानमंत्री बन सकता है। शेख हसीना के 20 साल के शासन ने इन सुधारों की आवश्यकता पैदा की।

popular post

डॉलर के वर्चस्व से निपटने के लिए यूरोप की रणनीति; और मैक्रों का संदेश

डॉलर के वर्चस्व से निपटने के लिए यूरोप की रणनीति; और मैक्रों का संदेश फ्रांस

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *