ईरानी राजदूत का बयान: सुप्रीम लीडर मुजतबा ख़ामेनेई ने पुतिन को भेजा ‘विशेष’ संदेश

ईरानी राजदूत का बयान: सुप्रीम लीडर मुजतबा ख़ामेनेई ने पुतिन को भेजा ‘विशेष’ संदेश

मॉस्को में ईरान के राजदूत काज़िम जलाली ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद मुजतबा ख़ामेनेई की ओर से हाल ही में भेजे गए संदेश को ‘विशेष’ बताया है। उन्होंने कहा कि यह संदेश तेहरान और मॉस्को के बीच रणनीतिक संबंधों के महत्व को रेखांकित करता है।

रूस की समाचार एजेंसी तास (TASS) से बातचीत करते हुए काज़िम जलाली ने कहा कि ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रज़ाई की मॉस्को यात्रा का मुख्य उद्देश्य, सुप्रीम लीडर मुजतबा ख़ामेनेई का आधिकारिक संदेश रूसी राष्ट्रपति तक पहुँचाना था। उन्होंने कहा कि इस संदेश में दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के महत्व और उच्चतम स्तर पर लगातार विचार-विमर्श जारी रखने पर जोर दिया गया था।

जलाली ने आगे कहा कि, रज़ाई की इस यात्रा को दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों के व्यापक संदर्भ में देखा जाना चाहिए। विशेष रूप से ऐसे समय में, जब वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों के कारण दोनों देशों के बीच नजदीकी समन्वय की आवश्यकता और बढ़ गई है। उन्होंने इस यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह तेहरान और मॉस्को के साझा संकल्प को दर्शाती है। दोनों देश रणनीतिक सहयोग को बनाए रखने और उसे और अधिक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस महीने की शुरुआत में मोहसिन रज़ाई ने क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और आपसी सहयोग को विस्तार देने की संभावनाओं पर चर्चा हुई थी।

उस समय रज़ाई ने कहा था कि आयतुल्लाह ख़ामेनेई चाहते थे कि, उनका संदेश जल्द से जल्द पुतिन तक पहुँचा दिया जाए। उन्होंने यह भी बताया था कि जवाब में रूसी राष्ट्रपति ने ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा ख़ामेनेई के लिए अपनी ओर से ‘हार्दिक और सच्ची शुभकामनाएँ’ भेजी थीं। वहीं, पुतिन ने मुजतबा ख़ामेनेई की ओर से भेजे गए संदेश का स्वागत किया था और क्षेत्र में ईरान की रचनात्मक एवं महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया था।

popular post

बहरीन की आले ख़लीफ़ा सरकार ने शेख़ ईसा क़ासिम को सुनाई उम्रक़ैद की सज़ा

बहरीन की आले ख़लीफ़ा सरकार ने शेख़ ईसा क़ासिम को सुनाई उम्रक़ैद की सज़ा बहरीन

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *