अमेरिका ने राजनयिक कर्मचारियों और उनके परिवारों को सऊदी छोड़ने का आदेश दिया
अमेरिका ने सऊदी अरब में अपने दूतावास के सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब लगातार हमलों का सामना कर रहा है।
“इंक़लाब उदू न्यूज़ पोर्टल” पर छपी खबर ले अनुसार समाचार एजेंसी एएफपी ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि, सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास के सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को वहां से रवाना होने का आदेश दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), जॉर्डन, क़तर और बहरीन में तैनात अमेरिकी राजनयिक कर्मचारियों के परिवारों को भी देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
सऊदी अरब में ड्रोन हमले के कारण दो लोगों की मौत
सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि एक तेल प्रतिष्ठान को निशाना बनाने वाले ड्रोन को रोकने के दौरान उसके मलबे की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा,
“हमले की कोशिश के परिणामस्वरूप दो लोगों, एक फिलिपीनी और एक नेपाली नागरिक, की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। ड्रोन ने संयुक्त अरब अमीरात की सीमा के पास स्थित शैबा तेल क्षेत्र (Shaybah Oil Field) को निशाना बनाया था। हालांकि, मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि ड्रोन किसने भेजा था।
इससे पहले बुधवार को ही सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा था कि उसने देश की ओर बढ़ रहे छह ड्रोन को रोक लिया है। इनमें पूर्वी प्रांत और मदीना क्षेत्र की ओर आने वाले ड्रोन भी शामिल थे। गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सऊदी अरब की ओर भेजे गए चार ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया गया है।”
बाद में उन्होंने पूर्वी प्रांत और मदीना क्षेत्र में कुछ और ड्रोन को रोके जाने की जानकारी दी। हूतियों ने सऊदी अरब को निशाना बनाने से इनकार किया है। उनके सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि उनके बलों ने सऊदी अरब के भीतरी इलाकों में “काफी अंदर तक” कोई कार्रवाई नहीं की है।
सऊदी अरब पर लगातार हमले
हूतियों के साथ संघर्ष तेज होने के कारण इस महीने सऊदी अरब को बार-बार हमलों का सामना करना पड़ा है। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हूती समूह पर आरोप लगाया है कि उसने अक्टूबर के दौरान रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को 20 बार निशाना बनाया। इसके अलावा, परिवहन केंद्रों और तेल प्रतिष्ठानों पर भी हमले किए गए।
रियाद में आयोजित एक ब्रीफिंग के दौरान तुर्की अल-मलिकी ने कहा, “हूतियों को नागरिकों और नागरिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने वाली सभी आतंकवादी गतिविधियां तुरंत बंद कर देनी चाहिए। इनमें हवाई अड्डे, बंदरगाह, तेल प्रतिष्ठान और बुनियादी ढांचा भी शामिल हैं।”


popular post
अमेरिका ने राजनयिक कर्मचारियों और उनके परिवारों को सऊदी छोड़ने का आदेश दिया
अमेरिका ने राजनयिक कर्मचारियों और उनके परिवारों को सऊदी छोड़ने का आदेश दिया अमेरिका ने
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा