ट्रंप की जापान के प्रधानमंत्री को सलाह, चीन को उकसाओ मत

ट्रंप की जापान के प्रधानमंत्री को सलाह, चीन को उकसाओ मत

जापान के प्रधानमंत्री की हालिया ताइवान संबंधी भड़काऊ टिप्पणियों और चीन के साथ बढ़ते तनाव के बाद, अमेरिका के राष्ट्रपति ने उन्हें सलाह दी है कि बीजिंग को उकसाने से बचें।वॉल स्ट्रीट जर्नल ने जापानी अधिकारियों और एक अमेरिकी सूत्र के हवाले से रिपोर्ट दी कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने जापान के प्रधानमंत्री के साथ एक टेलीफोनिक बातचीत में उनसे कहा कि ताइवान की संप्रभुता के मुद्दे पर, जिसे चीन अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है, बीजिंग को भड़काने से परहेज़ करें।

एशिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव उस समय बढ़ गया जब सानेए तकाइची ने कहा कि अगर चीन, ताइवान द्वीप पर हमला करता है तो जापान सैन्य हस्तक्षेप कर सकता है। इस बयान पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी, जापान के राजदूत को तलब किया और अपने नागरिकों को जापान यात्रा से बचने की चेतावनी जारी की।

ट्रंप की यह चेतावनी उस समय आई जब सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति और चीन के राष्ट्रपति के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत में शी जिनपिंग ने जापान के संभावित हस्तक्षेप के मुद्दे को गंभीरता से उठाया और जोर देकर कहा कि ताइवान का चीन में पुनर्विलय होना, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद वाले वैश्विक व्यवस्था के दृष्टिकोण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप की सलाह भले ही नरम लहजे में थी और उन्होंने तकाइची पर अपने बयान वापस लेने का दबाव नहीं डाला, लेकिन जापानी अधिकारियों ने कहा कि इस कॉल का संदेश चिंता पैदा करने वाला था।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि ट्रंप नहीं चाहते थे कि ताइवान को लेकर किसी भी नए तनाव से वह डी-एस्केलेशन प्रक्रिया प्रभावित हो, जो पिछले महीने उनकी शी जिनपिंग से हुई बातचीत में तय हुई थी, जिसमें चीन ने अमेरिका के उन किसानों के उत्पाद अधिक खरीदने पर सहमति जताई थी जिन्हें व्यापार युद्ध से नुकसान पहुंचा था।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *