नाटो के बयान ने चीन के शांतिपूर्ण विकास को “बदनाम” किया: चीन

नाटो के बयान ने चीन के शांतिपूर्ण विकास को “बदनाम” किया: चीन,नाटो नेताओं ने सोमवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के गठबंधन के साथ पहली शिखर बैठक में बीजिंग के प्रति एक जबरदस्त रुख अपनाया तथा चीन के इरादों को खतरनाक बताते हुए बढ़ा चढ़ाकर बयान किया गया और कहा कि इस देश ने कई “प्रणालीगत चुनौतियां” पेश की हैं। जिसके जवाब में चीन ने मंगलवार को बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने से रोकने का आग्रह किया।

रायटर्स के अनुसार नाटो नेताओं ने कहा था, “चीन की महत्वाकांक्षाएं और हठधर्मिता नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और गठबंधन सुरक्षा से संबंधित क्षेत्रों के लिए कई जटिल चुनौतियां खड़ी करती है।

नए अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने साथी नाटो नेताओं से चीन की सत्तावाद और बढ़ती सैन्य ताकत को रोकने के लिए खड़े होने का आग्रह किया है।

चीन ने वेबसाइट पर पोस्ट की गई प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नाटो के बयान ने चीन के शांतिपूर्ण विकास को “बदनाम” किया है, अंतरराष्ट्रीय स्थिति को गलत बताया है, और “शीत युद्ध का संकेत दिया। चीन हमेशा शांतिपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। “हम किसी के लिए भी ‘प्रणालीगत चुनौती’ नहीं खड़ी कर रहे है, हाँ लेकिन अगर कोई हमारे लिए ‘प्रणालीगत चुनौती’ खड़ी करता है, तो हम चुप नहीं रहेंगे।”

बीजिंग में, विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता, झाओ लिजियन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप के “अलग-अलग हित” है और उम्मीद करते है कि कुछ यूरोपीय देश संयुक्त राज्य अमेरिका के चीन विरोधी युद्ध मिशन में खुद को शामिल नहीं करेंगे

सप्ताह के अंत में ब्रिटेन में G7 देशों की बैठक ने शिनजियांग क्षेत्र में मानवाधिकारों को लेकर चीन को डांटा, हांगकांग को उच्च स्तर की स्वायत्तता रखने का आह्वान किया और चीन में कोरोना वायरस की उत्पत्ति की पूरी जांच की मांग की।

लंदन में चीन के दूतावास ने कहा कि वह झिंजियांग, हांगकांग और ताइवान के उल्लेखों का कड़ा विरोध करता है, जिसमें उसने कहा कि चीन के बारे में सच को छुपाया जा रहा है और बातों को बदल कर पेश किया जा रहा है क्योंकि चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे कुछ देशों के खतरनाक इरादों को बेनकाब कर दिया है।

popular post

कुवैत की जनता के नाम आईआरजीसी का महत्वपूर्ण संदेश

कुवैत की जनता के नाम आईआरजीसी का महत्वपूर्ण संदेश अल्लाह के नाम से, जो अत्याचारियों

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *