ट्रंप की धमकी के बाद तेहरान में सरकार के समर्थन में विशाल प्रदर्शन, लाखों की भागीदारी

ट्रंप की धमकी के बाद तेहरान में सरकार के समर्थन में विशाल प्रदर्शन, लाखों की भागीदारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सात महीने से जारी युद्ध के बाद गतिरोध को तोड़ने के लिए आगे और सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। इसी बीच तेहरान में डोनाल्ड ट्रंप की उस धमकी के ख़िलाफ़ सरकार के समर्थन में एक बड़ा मार्च निकाला गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि, वे ईरान को तबाह कर सकते हैं।

बताया जाता है कि शुक्रवार को सरकार के समर्थन में आयोजित इस मार्च में लाखों ईरानियों ने हिस्सा लिया। फरवरी में अमेरिका और इस्राईल के हमले के बाद यह इस तरह का सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। प्रदर्शन में लोगों ने देश की रक्षा के लिए हथियार उठाने की अपनी तैयारी का संकल्प लिया।

यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है जब संयुक्त राष्ट्र ने इसी सप्ताह तेहरान पर इस साल की शुरुआत में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान मानवता के ख़िलाफ़ अपराध करने का आरोप लगाया था। इन प्रदर्शनों के दमन में हजारों लोगों के मारे जाने की बात कही गई है। मार्च में शामिल 24 वर्षीय मरज़िया आफ़ाकी अपने छोटे बच्चे और पति के साथ रैली में आई थीं।

उन्होंने कहा:

“मैं यहां ट्रंप को यह बताने आई हूं कि हम ईरानी अपनी धरती के ख़िलाफ़ उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। इतिहास में कोई भी ईरान पर हमला करके यहां टिक नहीं पाया है।”

बाद में यह रैली ईरान के सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी का अवसर भी बन गई। इसमें विमान-रोधी बैटरियां प्रदर्शित की गईं। सिर के ऊपर काला स्कार्फ पहने महिला गार्ड सदस्य ट्रकों पर लगी मशीनगनों के साथ बैठी दिखाई दीं।

इसके अलावा, गार्ड ने उन ड्रोन की भी प्रदर्शनी की, जिनका इस्तेमाल होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों के ख़िलाफ़ किया गया है। होर्मुज़ में ईरान के हमलों और धमकियों ने खाड़ी देशों से दुनिया के अन्य हिस्सों तक तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

तेहरान के गार्ड प्रमुख जनरल हसन हसनज़ादेह ने सरकारी प्रसारक को बताया कि 6 लाख से अधिक लोगों ने प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए अपना नाम दर्ज कराया है, जबकि 10 लाख से अधिक लोगों के प्रशिक्षण में हिस्सा लेने की उम्मीद है।

शुक्रवार सुबह सरकारी प्रसारक ने अनुमान लगाया कि 3 लाख से अधिक लोग सड़कों पर मौजूद थे। इसके अलावा, बसीज के नए प्रमुख हुसैन तैयब ने रैली शुरू होते ही एक भाषण में घोषणा की कि स्वयंसेवक “पूर्ण रक्षा” के लिए तैयार रहेंगे और जल्द ही दूसरे शहरों में भी इसी तरह की रैलियां आयोजित की जाएंगी।

तैयब ने आगे कहा कि, नए प्रशिक्षित स्वयंसेवक ईरान के दुश्मनों के लिए “एक बुरा सपना” साबित होंगे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इस्राईल के झंडों को पैरों तले रौंदा। अन्य लोगों ने “अमेरिका मुर्दाबाद” और “इस्राईल मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

इसके अलावा, सीमित सैन्य प्रशिक्षण लेने और “जान फिदाए ईरान” यानी “ईरान के लिए अपनी जान कुर्बान करने वालों” के रूप में स्वयंसेवा करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने अपने नाम दर्ज कराए। मार्च के दौरान युद्ध की वर्दी पहने और झंडे लिए युवा भी मार्च करते दिखाई दिए, जिन्हें देखकर दर्शकों ने उत्साह व्यक्त किया।

इसके अलावा, मई में सरकारी अधिकारियों ने कहा था कि लगभग 9 करोड़ की आबादी वाले ईरान में 3 करोड़ से अधिक लोगों ने ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से या सार्वजनिक सभाओं में देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने के लिए स्वयंसेवा की थी।

popular post

वॉशिंगटन, तेल और डॉलर को बग़दाद पर दबाव बनाने का साधन बना रहा है: इराक़ी राजनेता

वॉशिंगटन, तेल और डॉलर को बग़दाद पर दबाव बनाने का साधन बना रहा है: इराक़ी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *