केजरीवाल की चुनौती, भाजपा जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा

केजरीवाल की चुनौती, भाजपा जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा

आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि अगर नगर निगम चुनाव समय पर होते हैं और भाजपा इन चुनावों में जीत हासिल करती है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम चुनाव को स्थगित करने के केंद्र सरकार के फैसले पर जमकर निशाना साधा। एमसीडी इलेक्शन 2022 के स्थगन पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि अगर भगवा पार्टी इन चुनाव को समय पर करा कर जीत हासिल करती है तो आम आदमी पार्टी राजनीति छोड़ देगी।

 

याद रहे कि केंद्रीय कैबिनेट ने कल ही दिल्ली के तीन नागरिक निकायोन उत्तर, दक्षिण और पूर्व को पहले की तरह ही एक करने संबंधी विधेयक को मंज़ूरी दी है। कैबिनेट के निर्णय के बाद केजरीवाल ने यह टिप्पणी की है।

दिल्ली विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात कर रहे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कर भाजपा एमसीडी चुनाव को उनके सही समय पर कराती है और उन्हें जीत लेती है तो हम राजनीति छोड़ देंगे। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि कमाल है भाजपा अपने आपको दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटी सी आम आदमी पार्टी से डर कर भाग गई है। हिम्मत है तो एमसीडी के चुनाव समय पर करा कर जीत कर दिखाओ।

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम चुनाव को टालने के फैसले को शहीदों का अपमान बताते हुए कहा कि भाजपा का दिल्ली नगर निगम के चुनावों को टालना शहीदों का अपमान है, जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगा कर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुर्बानियां दी थी। आज यह हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव ताल रहे हैं कल किसी राज्य और बाद में देश के चुनाव टाल देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles