जॉर्डन ने दिया इस्राईल को झटका 2 चैनल परियोजना खत्म की

जॉर्डन ने दिया इस्राईल को झटका 2 चैनल परियोजना खत्म की जॉर्डन ने इस्राईल को जोर का झटका देते हुए 2 चैनल आफ द सी परियोजना को पूरी तरह से छोड़ दिया है। इस्राईल के अधिकारिक रेडियो स्टेशन कान ने खबर देते हुए कहा है कि

जॉर्डन ने इस्राईल के दावों के विपरीत “2 चैनल अॉफ द सी” को पूरी तरह से छोड़ने का निर्णय लिया है।

समा न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल रेडियो ने ओमान के सूत्रों के हवाले से खबर देते हुए कहा है कि जॉर्डन ने इस्राईल और फिलिस्तीन प्राधिकरण के बीच इस समुद्री परियोजना को पूरी तरह से छोड़ने का निर्णय किया है। हालांकि इससे पहले इस्राईल दावा करता रहा है कि वह जॉर्डन के साथ एक समझौते पर पहुंच गया है लेकिन इस परियोजना को अगले 5 साल के लिए रोक दिया गया है जबकि जॉर्डन ने इस परियोजना को बिल्कुल छोड़ देने का निर्णय किया है।

जॉर्डन सरकार इस्राईल और फिलिस्तीन प्राधिकरण के साथ के बजाए राष्ट्रीय जलवाहक परियोजना विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है जिसमें किसी पक्ष की कोई भागीदारी नहीं होगी और इस योजना के तहत देश में पानी के गंभीर संकट को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

जॉर्डन के सूत्रों ने कहा है कि इस्राईल कैनाल ऑफ द सी परियोजना को लेकर गंभीर नहीं था और ना ही वह इसे लागू करने में ईमानदार था।

उन्होंने कहा कि जॉर्डन की ओर से इस परियोजना को छोड़ना इस्राईल के लिए एक रणनीतिक नुकसान है और उसकी भविष्य की नीतियों के लिए यह अच्छा संदेश नहीं है।

कुछ दिन पहले ही जॉर्डन के जल मंत्री मोहम्मद अल नज्जार ने कहा था कि लाल सागर और मृत सागर को जोड़ने वाला दो चैनल प्रोजेक्ट अब अतीत की बात है जो दो पक्षों के बीच समझौता ना होने के कारण खत्म हो गया है।

याद रहे कि 2013 में जॉर्डन और इस्राईल ने वाशिंगटन में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *