इस्राईल की कुख्यात खुफिया एजेंसी मोसाद को मिली पुतिन की हत्या की सुपारी

इस्राईल की कुख्यात खुफिया एजेंसी मोसाद को मिली पुतिन की हत्या की सुपारी

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान रूस की सीक्रेट सर्विस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दावा किया है कि यूक्रेन ने इस्राईल की कुख्यात खुफिया एजेंसी मोसाद को पुतिन की हत्या की सुपारी दी है।

24 फरवरी को यूक्रेन और रूस के बीच शुरू होने वाली जंग धीरे धीरे विकराल रूप लेती जा रही है। रूस ने पूर्वी यूक्रेन में तेजी से अपनी पकड़ बनाना शुरू कर दी है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर नजरे जमाए रूसी सेना ने इस देश के कई महत्वपूर्ण शहरों को अपने अधीन ले लिया है।

रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर अपना घेरा तंग कर दिया है। रूस को रोकने के लिए यूक्रेन किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार नजर आ रहा है जिसका एक सबूत रूस की सीक्रेट सर्विस के एक सनसनीखेज खुलासे से भी मिल रहा है। जिसमें सबको हैरान कर के रख दिया है।

रूस की सीक्रेट सर्विस ने खुलासा करते हुए कहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या करने के लिए यूक्रेन ने इस्राईल की कुख्यात खुफिया एजेंसी मोसाद से सांठगांठ की है। रशिया सीक्रेट सर्विस का कहना है कि पुतिन की हत्या के लिए इस्राईल को सुपारी दी है। रूस सीक्रेट सर्विस के खुलासे के बाद दुनिया भर में हैरानी जताई जा रही है।

याद रहे कि अमेरिका और इस्राईल एक दूसरे के पूरक समझे जाते रहे हैं। वर्तमान संकट में अमेरिका रूस के विरोधी खेमे में खड़ा हुआ है ऐसे में इस्राईल का अमेरिका के साथ यूक्रेन के साथ हाथ मिलाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

राष्ट्रपति पुतिन को लेकर इससे पहले अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना से सांसद लिंडसे ग्राहम ने भी बेहद भड़काऊ और विवादित बयान देते हुए कहा था कि रूस से ही किसी को उठकर पुतिन की हत्या कर देनी चाहिए। रूस को रोकने की बात करते हुए ग्राहम ने कहा था कि रूस को रूस की जनता ही रोक सकती है। इस युद्ध को खत्म करने का बस एक ही तरीका है, रूस से कोई एक व्यक्ति उठे और पुतिन की हत्या कर दे। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने देश और विश्व की महान सेवा करेंगे।

ग्राहम के इस बयान की चारों ओर आलोचना हो रही है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने भी उसके बयान का खंडन करते हुए कहा था कि यह अमेरिकी सरकार का रुख नहीं है। अमेरिकी प्रशासन में काम करने वाले किसी भी व्यक्ति के मुंह से निश्चित ही आपने ऐसा कोई बयान नहीं सुना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles