फ़िलिस्तीन के खिलाफ इस्राईल की बर्बर कार्रवाई जारी, घरों को नष्ट किया

फ़िलिस्तीन के खिलाफ इस्राईल की बर्बर कार्रवाई जारी, घरों को नष्ट किया

फ़िलिस्तीन टुडे ने खबर देते हुए कहा है कि वेस्ट बैंक के कई क्षेत्रों में फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ तल अवीव शासन की शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियों का सिलसिला जारी है। ज़ायोनी शासन ने पश्चिमी तट पर रहने वाले फ़िलिस्तीनी क़ैदी का घरों को नष्ट कर दिया है।

फिलिस्तीन टुडे के हवाले से खबर देते हुए मैहर न्यूज़ एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ज़ायोनी शासन ने वेस्ट बैंक में जनीन शहर की पश्चिमी क्षेत्र पर हमला किया और फ़िलिस्तीनी क़ैदी मोहम्मद यूसुफ़ जरादात के घर को नष्ट कर दिया, जबकि अभी पिछले हफ़्ते भी वेस्ट बैंक में एक दूसरे फ़िलिस्तीनी क़ैदी के घर को नष्ट किया था।

इससे पहले फ़िलिस्तीनी आंदोलनकारियों के दल अल असीरा ने जेल में बंद फ़िलिस्तीनी क़ैदियों के ख़िलाफ़ यहूदी शासन की दमनकारी कार्यवाहियों के बारे में एक बयान जारी किया था। फ़िलिस्तीनी आंदोलनकारी दल ने एक बयान में कहा कि इस्राईल में मौजूद फिलिस्तीन के क़ैदी वर्तमान में अभूतपूर्व तनाव झेल रहे हैं और फ़िलिस्तीनी क़ैदियों के ख़िलाफ़ इस्राईल का दमन तेज़ हो गया है।

अल-असीरा ने कहा कि फ़िलिस्तीनी क़ैदियों का व्यापक दमन करने के पीछे इस्राईल का उद्देश्य फ़िलिस्तीनी क़ैदियों के इरादों को कमज़ोर करना है। तल अवीव शासन की ओर से क़ैदियों के ख़िलाफ़ जारी दमन को ख़त्म करने और क़ैदियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही ख़त्म करने तक फिलिस्तीनी विरोध जारी रहेगा।

popular post

क़तर और सऊदी अरब, ईरान पर अमेरिकी हवाई हमलों के प्रमुख सहयोगी

क़तर और सऊदी अरब, ईरान पर अमेरिकी हवाई हमलों के प्रमुख सहयोगी सऊदी अरब और

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *