नूंह में दो दिन से बंद इंटरनेट सेवा बहाल

नूंह में दो दिन से बंद इंटरनेट सेवा बहाल

नूंह हिंसा भड़काने के आरोपी फिरोजपुर झिरका के कांग्रेस विधायक मम्मन खान को रविवार को फिर से एक अदालत में पेश किया गया, जिसने विशेष जांच दल (एसआईटी) को उनकी रिमांड की अवधि दो दिन के लिए बढ़ा दी।अदालत ने खान को तीन अन्य मामलों में भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

खान की अदालत में पेशी के चलते जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी थी। कोर्ट की ओर जाने वाली सड़क पर 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। कोर्ट ने आरोपी विधायक की एसआईटी रिमांड दो दिन और बढ़ा दी है। गिरफ्तारी के बाद विधायक को शुक्रवार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि नूंह पुलिस ने आरोपी विधायक के खिलाफ चार प्राथमिकी दर्ज की थीं, जिनमें एफआईआर नंबर 148, 149 और 150 में उन्हें जेल भेज दिया गया, जबकि एफआईआर नंबर 137 में कोर्ट ने उन्हें दो दिन की रिमांड पर भेज दिया।

एसआईटी ने भड़काऊ पोस्ट करने और अपने समर्थकों को हिंसा के लिए उकसाने के आरोप में कांग्रेस विधायक को शुक्रवार तड़के राजस्थान से गिरफ्तार किया था। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने रिमांड के दौरान उनसे पांच घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान जांच टीम ने आरोपी विधायक से कई सवाल किये।पूछताछ के दौरान मम्‍मन खान एसआईटी के सवालों से बचते नजर आए।

पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी सहयोग नहीं कर रहा है, तथ्य छिपा रहा है और उसका फोन फॉर्मेट हो गया है।एसआईटी विधायक की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों के भी बयान दर्ज करेगी। इस बीच नूंह में दो दिन से बंद इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *