अराक़ची का ट्रंप को संदेश: जून वाली ग़लती, दोहराइये मत

अराक़ची का ट्रंप को संदेश: जून वाली ग़लती, दोहराइये मत 

ईरान के विदेश मंत्री ने फॉक्स न्यूज़ से बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संबोधित करते हुए  कहा: “आपने जो ग़लती जून में की थी, उसे दोहराइये मत। आप जानते हैं कि अगर आप एक असफल अनुभव को फिर से आज़माएंगे, तो वही परिणाम मिलेगा।”

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक़ची ने फॉक्स न्यूज़ के होस्ट ब्रेट बियरट से कहा कि ईरान में आतंकवादी घटनाओं के पीछे बाहरी तत्व थे, जो ISIS के तरीके अपनाते थे और उन्होंने सैन्य बलों और आम जनता को मारा। उन्होंने सुरक्षा बलों और पुलिस को जिंदा जलाया, सिर काटे और पुलिस व आम जनता की तरफ गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि “हम तीन दिन तक आतंकवादियों से लड़ रहे थे, प्रदर्शनकारियों से नहीं।” उनका कहना था कि आतंकवादियों ने आम जनता पर गोलीबारी इसलिए की ताकि हताहतों की संख्या बढ़े और ट्रंप को संघर्ष में खींचा जा सके। यह पूरी योजना इज़रायली शासन की थी।

अराक़ची ने कहा कि 8 से 10 जनवरी के बीच ईरान व्यापक आतंकवादी हमलों का सामना कर रहा था और इसे अमेरिका और इज़रायल की 12-दिन की युद्ध की जारी प्रक्रिया माना जाता है। यानी 8 जनवरी (पिछला गुरुवार) युद्ध का तेरवां दिन था।

उन्होंने आगे कहा कि “अब तीन दिन के आतंकवादी हमलों के बाद शांति स्थापित हो गई है और पूरी स्थिति नियंत्रण में है। हमें उम्मीद है कि बुद्धिमत्ता का रास्ता अपनाया जाएगा और तनाव के उच्च स्तर की ओर नहीं बढ़ेंगे, क्योंकि यह सभी के लिए विनाशकारी हो सकता है।”

जब उनसे पूछा गया कि ट्रंप के लिए उनका संदेश क्या है, उन्होंने कहा: “जून में जो ग़लती आपने की थी, उसे दोहराओ मत। आप जानते हैं कि अगर आप एक असफल अनुभव को फिर से आज़माएंगे, तो वही परिणाम मिलेगा। आपने उपकरण और मशीनें (सेंट्रीफ्यूज) नष्ट कर दीं, लेकिन तकनीक, इच्छा और हिम्मत को आप बमबारी से नहीं मिटा सकते।”

उन्होंने ज़ोर दिया कि ईरान ने यह साबित किया है कि, वह बातचीत और कूटनीति के लिए तैयार है और इसे पिछले 20 सालों में साबित किया है। लेकिन अमेरिका हमेशा कूटनीति से दूर रहा, बातचीत का रास्ता बंद किया और युद्ध का विकल्प चुना।

अराक़ची ने कहा: “मेरा संदेश ट्रंप के लिए यह है कि युद्ध और कूटनीति में, कूटनीति बेहतर रास्ता है। भले ही अमेरिका का हमारे साथ सकारात्मक अनुभव न रहा हो, कूटनीति युद्ध से बहुत बेहतर है।”

popular post

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई अमेरिका

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *