ईरान के सहयोगी दलों पर हमला, मध्यपूर्व में अमेरिका की नीतियां बदलेंगे बाइडन
आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इराक के सशस्त्र दलों पर अमेरिका के हमलों ने कई सवालों को जन्म दे दिया है।
ईरान के सहयोगी समझे जाने वाले प्रतिरोधी दलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति के सीधे आदेश के बाद हुए हमले को लेकर अटकलों औलवर विश्लेषणों का दौर जारी है।
क्या ईरान के सहयोगी दलों पर अमेरिका के हवाई हमलों से मध्यपूर्व में बाइडन का खेल एवं नीति बदल जाएगी? बाइडन के सत्ता में आने के बाद से अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में अमेरिकी ठिकानों पर प्रतिरोधी दलों के हमले इस बात का प्रतीक हैं कि अमेरिका क्षेत्रीय दलों को रोकने के लिए बहुत गंभीर नहीं है। हालांकि बाइडन के आदेश के बाद सोमवार सुबह ईरान के सहयोगी समझे जाने वाले इन दलों के ठिकानों पर अमेरिका ने बमबारी की है।
जेरूसलम पोस्ट के अनुसार अमेरिका की तरफ से इस तरह की कार्यवाही मात्र एक संकेत है। जैसे वाशिंगटन कहने की कोशिश कर रहा हो कि अगर हम चाहे तो इन ठिकानों को निशाना बना सकते हैं।
हालांकि अमेरिका ने ऐसा कुछ किया भी है। उसने इन दलों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है लेकिन सच्चाई यही है कि ऐसी कार्यवाही बहुत अधिक महत्व नहीं रखती। याद रहे कि आज सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति के सीधे आदेश के बाद अमेरिकी सेना ने इराक सीरिया बॉर्डर पर स्थित इराक के सशस्त्र बल हश्दुश शअबी के तीन ठिकानों पर बमबारी की थी जिसमें इस बल के 4 जवान मारे गए हैं।
इराकी दलों ने अमेरिका की इस कार्यवाही की निंदा की है वहीं कई संगठनों ने भी अमेरिका को बदले की कार्रवाई के लिए तैयार रहने की धमकी दी है।


popular post
मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना
मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा