अमेरिकी 85 बिलियन डॉलर के हथियार तालिबान के हाथों में

अमेरिकी 85 बिलियन डॉलर के हथियार तालिबान के हाथों में, जो बाइडन पर जम कर बरसे डोनाल्ड ट्रंप

इधर अमेरिका ने अपनी सैनिकों को अफ़ग़ानिस्तान से वापस बुलाया उधर तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान पर क़ब्ज़ा कर लिया, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार बाइडन सरकार द्वारा अमेरिकी सैनिकों की वापसी को लेकर जम कर आलोचना कर रहे हैं।

साथ ही ट्रंप का यह भी कहना है कि इतिहास में इतनी बुरी युद्ध से वापसी कभी किसी की भी नहीं हुई जितनी बाइडन सरकार में अमेरिका की हुई, ट्रंप का यह बयान काबुल से अमेरिकी सैन्य की आख़िरी उड़ान के बाद आया।

अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि तालिबान की अफ़ग़ानिस्तान सत्ता में वापसी के साथ जो युद्ध 9/11 के हमले के कुछ हफ़्तों बाद शुरू हुआ था उसका अंत हो गया।

ट्रंप ने बयान जारी रखते हुए कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद सभी सैन्य उपकरणों को तत्काल वापस लाना चाहिए, जो लगभग 85 बिलियन अमेरिकी डॉलर के हैं, अगर वापस नहीं किया जाता है तो हमें भरपूर ताक़त से वहां जाना चाहिए और उसे वापस लाना चाहिए, कम से कम बमों को वहां से बाहर निकालना चाहिए, अमेरिका के बारे में किसी ने इतनी बड़ी मूर्खता के बारे में नहीं सोचा था, डोनाल्ड ट्रंप ने इसे कमज़ोर दिमाग़ का नतीजा बताया है।

ट्रंप के अलावा UNO में पूर्व शीर्ष अमेरिकी राजनयिक निक्की हेली ने भी इसे शर्मनाक वापसी बताया है, उन्होंने कहा कि बाइडन ने अमेरिकी नागरिकों को आतंकवादी संगठन की सरकार के शासनकाल में छोड़ आना बेहद शर्मनाक है, अगर उन्हें कुछ भी होता है तो उसके दोषी बाइडन ही होंगे।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *