अफगानिस्तान की कमान, बुद्ध की प्रतिमा उड़ाने वाले के हाथ अफगानिस्तान के बामियान में महात्मा बुद्ध की सबसे ऊंची मूर्तियां स्थापित थी।
अफगानिस्तान की कमान संभालने वाला मुल्ला हसन आखुंदज़ादह 2001 में तालिबान सरकार में उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री था।
संयुक्त राष्ट्र की आतंकी सूची में शामिल मुल्ला हसन आखुंदज़ादह ने सारी सीमाओं को लांघते हुए बामियान में महात्मा बुद्ध की मूर्तियों को नष्ट करने का आदेश दे दिया। तालिबानी लड़ाकों ने बुद्ध की विशाल मूर्तियों को तोपों के गोलों से उड़ा दिया।
अब जब 20 साल बाद पाकिस्तान की सहायता से तालिबान ने आतंक के बल पर अफगानिस्तान पर कब्जा करते हुए अपनी अंतरिम सरकार का ऐलान किया है तो उसी मुल्ला मोहम्मद हसन आखुंदज़ादह को प्रधानमंत्री बनाया गया है।
मुल्ला हसन तालिबान के हर बड़े फैसले लेने वाली क्वेटा शूरा का प्रमुख है। वह तालिबान के संस्थापक मुल्लाह उमर का राजनीतिक सलाहकार भी रह चुका है। मुल्लाह हसन आखुंदज़ादह के बारे में बहुत सी ऐसी बातें हैं जिससे अभी दुनिया अनजान है।
मुल्ला हसन ने कभी अखबार नहीं पढ़ा है। तालिबान की पहली सरकार में विदेश मंत्री रहते हुए मुल्ला हसन ने खुद अपने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि मैंने अपने पूरे जीवन में कभी भी अखबार की एक खबर भी नहीं पढ़ी। मैंने अखबार पढ़ने पर अपना समय बर्बाद करने के बजाए कुरान पढ़ा।
बात सिर्फ अखबार पढ़ने की नहीं मुल्ला हसन अगर किसी अखबार को जमीन पर पड़ा देख लेता था तो वह बेहद खफा होता था। कहा जाता है एक बार तो उसने मुल्ला उमर से बात करके अखबारों पर बैन लगाने की इच्छा जताई थी।
मुल्ला हसन आखुंदज़ादह का तर्क यह था कि अख़बार में शब्द छपे होते हैं और उसको जमीन पर गिराना एक तरह से क़ुरान का अपमान है क्योंकि क़ुरान में भी शब्द छपे हुए हैं।
मुल्ला हसन ने अखबारों को प्रतिबंधित करने का तर्क देते हुए कहा था क्योंकि अधिकतर अफगान लोग अशिक्षित हैं। ऐसे में उन्हें अखबार की आवश्यकता नहीं है और वॉयस ऑफ शरिया रेडियो उनके लिए काफी है।
मुल्ला हसन सुर्खियों और मीडिया की लाइम लाइट से दूर रहना चाहता है। वह लो प्रोफाइल रहता है तथा पिछले 30 साल से तालिबान प्रमुख हैबतुल्लाह आखुंद का क़रीबी है उसे हैबतुल्लाह से वफादारी के इनाम में प्रधानमंत्री पद मिला है।
कहा जा रहा है कि हैबतुल्लाह को ईरान के सिस्टम की तरह ही अफगानिस्तान में सुप्रीम लीडर बनाया जा सकता है। मुल्ला हसन के पक्ष में जो एक और बात गई है वह है उसका पाकिस्तान का करीबी होना।
आईएसआयी प्रमुख ने मुल्ला हसन को प्रधानमंत्री पद दिलाने के लिए पूरी ताकत झाँकते हुए उनके प्रतिद्वंदी मुल्ला बरादर को किनारे लगा दिया।
मुल्ला हसन भले ही अफगानिस्तान का प्रधानमंत्री बन गया हो लेकिन अमेरिकी खुफिया एजेंसी की नजर में वह बेकार है। अमेरिकी खुफिया दस्तावेजों के आधार पर वह तालिबान के सबसे अप्रभावी और अयोग्य नेताओं में से एक है। इस रिपोर्ट के अनुसार मुल्ला का मूड लगातार बदलता रहता है उसके साथ काम करना आसान नहीं होगा।


popular post
लेबनान युद्ध-विराम के बाद नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बढ़ा
लेबनान युद्ध-विराम के बाद नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बढ़ा दक्षिण लेबनान में घोषित युद्ध -विराम
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा