तालिबान की अपील बेकार, संपत्ति छोड़ने से अमेरिका ने किया इनकार

तालिबान की अपील बेकार, संपत्ति छोड़ने से अमेरिका ने किया इनकार अफ़ग़ानिस्तान की धन संपदा पर कब्जा किए हुए अमेरिका ने तालिबान की अपील के बाद भी इस देश की संपत्ति छोड़ने से इनकार कर दिया है।

तालिबान ने अफगानिस्तान के बिगड़ते हालात की दुहाई देते हुए अमेरिका से अपील की थी कि वह अफगानिस्तान की संपत्ति को रिलीज कर दे, लेकिन अमेरिका ने अफगानिस्तान की संपत्ति को छोड़ने से इनकार कर दिया है।

बताया जा रहा है कि अमेरिका ने शर्त रखी है कि जब तक तालिबान को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मान्यता नहीं मिलती है तब तक अमेरिका अफगानिस्तान की संपत्ति रिलीज नहीं करेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिका ने तालिबान को अफगानिस्तान की संपत्ति जारी करने की अपील को ठुकरा दिया है।

अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि जब तक काबुल में एक मान्यता प्राप्त सरकार की स्थापना नहीं होती जब तक अफगानिस्तान की संपत्ति जारी नहीं की जाएगी। अफगानिस्तान मामलों में अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि थॉमस वेस्ट ने बयान जारी करते हुए कहा है कि वाशिंगटन ने साफ कर दिया है कि अगर तालिबान सैन्य शक्ति के बल पर सत्ता हासिल करने का दावा करता है तो उसे महत्वपूर्ण ग़ैर मानवीय सहायता में कटौती इसी प्रकार जारी रहेगी।

याद रहे कि तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तक़ी ने पत्र लिखते हुए अमेरिका से अफगानिस्तान का फंड जारी करने की मांग की थी। तालिबान ने कहा था कि अगर अफगानिस्तान में आर्थिक उथल-पुथल जारी रही तो इसका प्रभाव अन्य देशों पर भी पड़ेगा।

तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तक़ी ने अफगानिस्तान के सामने उपजे संकटों का उल्लेख करते हुए कहा था कि अफ़ग़ानिस्तान की सबसे बड़ी चुनौती वित्तीय असुरक्षा की है और इसकी जड़ें भी कहीं ना कहीं अमेरिका से जाकर मिलती है। अमेरिका सरकार ने अफगानिस्तान के संपत्ति को फ्रीज कर रखा है।

popular post

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन बहरीन के लोगों ने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *