आईएसआईएस के खिलाफ कंधार में तालिबान ने छेड़ा सैन्य अभियान तालिबान शासन के लिए लगातार संकट एवं चुनौतियां उत्पन्न कर रहे आईएसआईएस के खिलाफ तालिबान ने बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान छेड़ दिया है।
आईएसआईएस खुरासान शाखा के खिलाफ कंधार प्रांत के 4 जिलों में तालिबान ने व्यापक सैन्य अभियान शुरू किया है। कंधार के दक्षिणी भाग में आईएसआईएस के खिलाफ तालिबान का यह पहला सैन्य अभियान है। दक्षिणी कंधार प्रांत के अधिकारियों ने खबर देते हुए कहा है कि तालिबान अधिकारियों ने कंधार प्रांत के 4 जिलों में आईएसआईएस के लड़ाकों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।
देर रात से शुरू होने वाला तालिबान का यह अभियान सुबह तक जारी रहा। स्थानीय नागरिकों के अनुसार कहा जा रहा है कि इस मुहिम के दौरान 3 आम नागरिकों की मौत हो गई है। अपने इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए तालिबान अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने आईएसआईएस -के के तीन सहयोगियों को मार डाला है और 10 से अधिक को गिरफ्तार कर लिया है। आम नागरिकों के बारे में तालिबान अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
तालिबान के अभियान के बीच ही आईएसआईएस के एक आतंकी ने बंद कमरे में खुद को विस्फोटकों से उड़ा दिया जिसमें उसके दूसरे सहयोगी की भी मौत हो गई। आईएसआईएस-के हाल ही में अफगानिस्तान भर में अपने हमलों में तेजी लाया है। शनिवार को काबुल में हुए बम धमाकों की जिम्मेदारी भी इसी आतंकी संगठन ने ली है जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।
इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया खुरासान शाखा ने { आईएसआईएस के } अफगानिस्तान में अपने आतंकी हमलों को बढ़ावा देते हुए विशेषकर अल्पसंख्यक शिया समुदाय को जमकर अपने बर्बर और क्रूर हमलों का निशाना बनाया है।


popular post
ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया
ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा