ईरान से वार्ता के बाद भी तालिबान निराश, अभी मान्यता नहीं देगा तेहरान

ईरान से वार्ता के बाद भी तालिबान निराश, अभी मान्यता नहीं देगा तेहरान अफ़ग़ानिस्तान में जब से तालिबान ने सत्ता पर क़ब्ज़ा किया है तब से तालिबान एक के बाद एक समस्या में उलझा हुआ है।

ईरान से वार्ता करने के बाद भी तालिबान की समस्या का समाधान नहीं हुआ है, क्योंकि ईरान ने कहा है कि वह पड़ोसी देश अफ़ग़ानिस्तान में सत्ता पर क़ब्ज़ा करने वाली तालिबान सरकार को मान्यता नहीं देगा। ईरानी विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी तेहरान में ईरान और तालिबान की बातचीत हुई।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादेह ने बताया कि तालिबान सरकार के नुमाइंदों से रविवार को हुई उच्च स्तर की बैठक बेहद सकारात्मक थी, लेकिन ईरान अभी भी तालिबान को मान्यता देने के पक्ष में नहीं है।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि अफ़ग़ानिस्तान की हालिया स्तिथि ईरान के इस्लामी गणराज्य के लिए चिंता का विषय है।
तालिबान सरकार ने अपने विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्तक़ी के नेतृत्व में अपनी पूरी टीम के साथ ईरानी मंत्रियों और अधिकारियों से मुलाक़ात की। ईरान की ओर से विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने अपनी टीम का नेतृत्व किया। आपको बता दें अफ़ग़ानिस्तान सरकार गिरने और तालिबान के सत्ता में आने के बाद यह उसके प्रतिनिधिमंडल द्वारा पहली मुलाक़ात है।

ईरान ने इस वार्ता के बाद अपना स्टैंड बताते हुए कहा कि वह तालिबान सरकार को तभी मान्यता देगा जब वह समावेशी सरकार बनाएंगे। ईरान और तालिबान सरकार के बीच बातचीत का सिलसिला उस समय से है जब से ईरानी दूत हसन काजमी ने हाल ही में कुछ महीने पहले अफ़ग़ानिस्तान की यात्रा की थी। वार्ता से पहले दोनों पक्षों ने राजनीतिक, आर्थिक और शरणार्थी जैसे मुद्दों पर बातचीत की मंशा ज़ाहिर की थी।

ईरानी विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार अमीर अबदुल्लाहियान ने बैठक के दौरान अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा गलत नीतियों की भी आलोचना की। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा अमेरिका को मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखते हुए अपने प्रतिबंध हटाने और इस युद्धग्रस्त देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान अपने पड़ोसी देश को मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा।

popular post

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *