तालिबान चीफ मारा गया , मुल्ला ग़नी बरादर बंदी

तालिबान चीफ मारा गया , मुल्ला ग़नी बरादर बंदी  अफगानिस्तान में सत्ता पर कब्जा करने के बाद तालिबान की ओर से उसके दो सर्वोच्च नेताओं की अफ़ग़ानिस्तान में महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही थी।

तालिबान चीफ हैबतुल्लाह अखुंदज़ादेह की मौत की खबरें आ रहे हैं वहीँ कहा जा रहा है क्या मुल्ला बरादर को भी बंदी बना लिया गया है।

द स्पैक्टेटर न्यूज़पेपर की रिपोर्ट के अनुसार मुल्ला बरादर को कंधार में बंदी बना लिया गया है जबकि तालिबान चीफ हैबतुल्लाह अखुंदज़ादेह की मौत हो चुकी है।

तालिबान के इन दोनों नेताओं के बारे में गोपनीयता का माहौल है। शुरू में इन दोनों नेताओं के अफ़ग़ानिस्तान की नवगठित सरकार में नंबर एक और नंबर दो होने की उम्मीद थी। लेकिन सरकार गठन के लिए जारी वार्ता के बीच हक्कानी के साथ झड़प होने के बाद बार्डर को शायद ही किसी ने देखा हो।

कहने को तो मुल्ला बरादर की ओर से हाल ही में एक वीडियो संदेश जारी किया गया था जिसमें उसके घायल होने की खबरों पर कुछ हद तक विराम जरूर लग गया था लेकिन ब्रिटिश पत्रिका द स्पैक्टेटर की रिपोर्ट के अनुसार पर्यवेक्षकों का कहना है कि यह संदेश बंधक बनाए जाने के बाद का प्रतीत होता है।

अफगानिस्तान में सरकार गठन के लिए जारी बातचीत के बीच तालिबान नेता मुल्ला बरादर को सबसे अधिक राजनीतिक नुकसान हुआ है। पहले कहा जा रहा था कि वह अफ़ग़ानिस्तान की नई सरकार का मुखिया बनाया जाएगा लेकिन बातचीत के बाद उससे डिप्टी प्रधानमंत्री बनाया गया।

कहा जाता है कि पाकिस्तान के हक्कानी नेटवर्क के साथ बरादर की हिंसक झड़प हो गई। इस बात की भी रिपोर्ट सामने आई थी कि आईएसआई चीफ जनरल फैज़ हामिद ने मुल्ला बरादर के बजाय हक्कानी को तरजीह देते हुए अफगानिस्तान सरकार में आईएसआई और पाकिस्तान के समर्थक लोगों को सरकार में जगह दिलाई है।

मुल्ला अब्दुल गनी बरादर जहां कंधार में है तालिबान के सर्वोच्च नेता हैबतुल्लाह अखुंदज़ादेह के ठिकाने के बारे में भी कुछ मालूम नहीं हो सका है। तालिबान ने हालांकि बार-बार वादा किया है कि हैबतुल्लाह अखुंदज़ादेह जल्द ही सबके सामने आएंगे लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को 1 महीने से अधिक का समय हो चुका है। मीडिया में जारी अफवाहों और अटकलों पर ध्यान दें तो यह बात सही प्रतीत होती है कि हैबतुल्लाह अखुंदज़ादेह मारा गया है।

इन बातों को इसलिए भी बल मिलता है कि तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर की मौत की खबर भी तालिबान ने कई वर्षों तक छुपा कर रखी थी। मुल्ला उमर की मौत के लगभग 2 साल बाद 2015 में तालिबान की ओर से उसकी मौत की खबर सार्वजनिक की गयी थी।

popular post

ईरान के पलटवार से कतर-कुवैत की हालत खराब, ऊर्जा और पानी संकट का खतरा

कुवैत : अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव अब खाड़ी देशों तक पहुंचता

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *