श्रीलंका की आर्थिक स्थिति नाज़ुक, विदेश और वित्त मंत्री ने दिया इस्तीफा

श्रीलंका की आर्थिक स्थिति नाज़ुक, विदेश मंत्री सहित वित्त मंत्री ने दिया इस्तीफा

कोरोना महामारी के कारण श्रीलंका की पर्यटन पर काफी असर हुआ और यहां की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई। श्रीलंका विदेशी फंड के किल्लत का सामना कर रहा है जिसके कारण यहां खाद्य सामग्रियों ईंधन बिजली व गैस की भारी कमी हो गई है।

श्रीलंका में जारी अव्यवस्था व लोगों के विरोध के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया ने सोमवार को देश के लिए नया विदेश मंत्री और वित्त मंत्री चुन लिया है। उन्होंने श्रीलंका के नए विदेश मंत्री के रूप में जी एल पेरिस और नए वित्त मंत्री पद पर अली साबरी का नाम पेश किया है।

श्रीलंका में शनिवार को लोग सड़कों पर उतर आए और नारे बाज़ी की जिसके नतीजे में 36 घंटे का लंबा कर्फ्यू लगाया गया था जो सोमवार सुबह हटा दिया गया लेकिन देश में अब भी इमरजेंसी के हालात बने हुए हैं। इस बीच देशभर में इस्तीफे का दौर जारी है। कैबिनेट के बाद अब श्रीलंका के सेंट्रल बैंक के गर्वनर ने भी अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दि है ।

बता दें कि 26 सदस्यीय श्रीलंकाई कैबिनेट ने अपना इस्तीफा पहले ही सौंप दिया था लेकिन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का नाम इसमें शामिल नहीं है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के पुत्र और खेल व युवा मामलों के मंत्री नमल राजपक्षे ने भी अपने सभी पोर्टफोलियो से इस्तीफा दे दिया। नमल राजपक्षे ने अपने ट्वीट में कहा, ‘मैंने राष्ट्रपति के सचिव को इस बारे में सूचित कर दिया था।

श्रीलंका इस समय अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है और लोग राजधानी कोलंबो समेत विभिन्न शहरों में सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। दशकों बाद बदतर आर्थिक हालात को लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ देश के लोग विरोध जता रहे हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *