श्रीलंका ने 54 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

श्रीलंका (Sri Lanka) ने इस सप्ताह देश के क्षेत्रीय जल में अवैध शिकार कर रहे 54 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था जिनको आज रिहा कर दिया गया है इस बात की पुष्टि भारतीय अधिकारियों ने की है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 40 मछुआरों मछुहारों को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया था और शेष 14 को आज सुबह रिहा कर दिया गया है।

बता दें कि 54 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने 24 मार्च को उत्तर और पूर्वोत्तर समुद्रों के दो अलग-अलग स्थानों पर गिरफ्तार किया था। नौसेना ने उनके पांच ट्रॉलर को भी जब्त कर लिया था।

दोनों देशों के मछुआरों को अक्सर अनजाने में एक-दूसरे के पानी में चले जाते हैं जिससे उनको गिरफ्तार कर लिया जाता है। मछुआरों का मुद्दा द्विपक्षीय संबंधों में एक बड़ी अड़चन बन गया है।

जनवरी में जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंका का दौरा किया था तो उन्होंने श्रीलंका के एक कैबिनेट मंत्री डगलस देवानंद से मुलाकात करके मछुआरों के मुद्दे को उठाया और इस बारे में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा भी की थी।

 

popular post

यमन के सशस्त्र बलों ने सऊदी हवाई क्षेत्र को लेकर चेतावनी दी 

यमन के सशस्त्र बलों ने सऊदी हवाई क्षेत्र को लेकर चेतावनी दी  यमन के सशस्त्र

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *