श्रीलंका, सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने के आदेश
श्रीलंका में सरकार समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई झड़प में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर मंगलवार को आठ हो गई और लगभग250 लोग घायल हो गए।श्रीलंका में घोर आर्थिक संकट के बीच महिंदा राजपक्षे ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
श्रीलंका में हिंसा से बाद जारी कर्फ्यू के बीच सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। महिंदा राजपक्षे पहले ही प्रधानमंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। पुरानी संसद और राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के आधिकारिक आवास के पास कई पानी की बौछार करने वाले ट्रक और पुलिस वैन तैनात की गई हैं।
इससे पहले श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को स्थायी सोशल मीडिया में आई उन खबरों को फर्जी और बिल्कुल गलत करार दिया जिसमें श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार के सदस्यों के भारत भाग जाने की अटकलें लगायी गई हैं। श्रीलंका में गंभीर आर्थिक संकट के चलते सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज होने के बीच महिंदा राजपक्षे ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा उच्चायोग ने हाल में सोशल मीडिया और मीडिया के कुछ हिस्सों में फैलायी जा रही अफवाहों का संज्ञान लिया है कि कुछ राजनीतिक व्यक्ति और उनके परिवार भारत भाग गए हैं।
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने मंगलवार को लोगों से हिंसा और बदले की कार्रवाई को रोकने का आग्रह किया उन्होंने देश समक्ष राजनीतिक और आर्थिक संकट को दूर करने का संकल्प लिया। इस बीच श्रीलंका में सरकार समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई झड़प में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर मंगलवार को आठ हो गई और लगभग250 लोग घायल हो गए।
श्रीलंका में घोर आर्थिक संकट के बीच महिंदा राजपक्षे ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे कुछ ही घंटों पहले उनके समर्थकों ने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमला किया था जिसके कारण प्राधिकारियों को राजधानी में सैन्य बलों को तैनात करना पड़ा और राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगाना पड़ा।


popular post
नेतन्याहू ‘बिगड़ैल जुआरी’, अमेरिकी नागरिकों के ख़ून और पैसे’ से ख़ुद को बचाना चाहते हैं: ईरान
नेतन्याहू ‘बिगड़ैल जुआरी’, अमेरिकी नागरिकों के ख़ून और पैसे’ से ख़ुद को बचाना चाहते हैं:
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा