भारतीय नौसेना के छह जहाज पहुंचे श्रीलंका, रक्षा व सैन्य सहयोग को मजबूत करने पर ज़ोर

भारतीय नौसेना के छह जहाज पहुंचे श्रीलंका, रक्षा व सैन्य सहयोग को मजबूत करने पर ज़ोर

भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के छह जहाज पहली बार चार दिवसीय यात्रा पर रविवार को श्रीलंका के त्रिंकोमाली बंदरगाह पहुंचे हैं जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग मजबूत करना और दोनों देशों का साथ काम करने की क्षमता को बढ़ाना है।

ग़ौर तलब बात ये है कि भारतीय जहाज ऐसे समय में श्रीलंका पहुंचे हैं, जब चीन द्वीपीय राष्ट्र के साथ रक्षा संबंध बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

भारतीय उच्चायोग ने एक बयान देते हुए कहा कि ‘ये यात्रा द्विपक्षीय संबंधों के इतिहास में मील का पत्थर है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में भारतीय नौसेना के जहाज श्रीलंका पहुंचे हैं। प्रशिक्षण भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के सबसे मजबूत व स्थायी स्तंभों में शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे की दूरदृष्टि के अनुरूप यह यात्रा दोनों देशों के लोगों में संपर्क बढ़ाने और रक्षा कर्मियों के बीच सौहार्द्र व मित्रता को प्रगाढ़ करने में सकारात्मक योगदान देगी।’

श्रीलंका गए भारतीय नौसेना के जहाज दक्षिण नौसैन्य कमान (एसएनसी) का हिस्सा हैं, और ये एसएनसी के हाथ में भारतीय नौसेना की प्रशिक्षण कमान है जिसका नेतत्व एसएनसी के फ्लैग आफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल एके चावला कर रहे हैं।

बता दें कि नौसेना की टीम में 75 अफसर, 153 अफसर कैडेट्स, 10 एनसीसी कैडेट्स व 530 जवान शामिल हैं। श्रीलंका में दोनों देशों की नौसेनाओं के जवान व अधिकारी पेशेवर, प्रशिक्षण, सांस्कृतिक व स्पो‌र्ट्स जैसी गतिविधियों में शामिल होंगे।

बता दें कि भारतीय नौसेना 40 साल से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दे रही है। श्रीलंका यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना के जहाज मगर व शार्दुल के साथ ही 101 आइओटीसी के प्रशिक्षु कोलंबो बंदरगाह जाएंगे, जबकि जहाज सुजाता, सुदर्शिनी, तारंगिनी व सीजीएस विक्रम 100वीं आइओटीसी के प्रशिक्षुओं के साथ त्रिंकोमाली में रहेंगे। जहाज वापसी के लिए 27 व 28 अक्टूबर को रवाना होंगे।

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *