तुर्की, पाकिस्तानी दूतावास के सामने भारी विरोध प्रदर्शन, चीन पर इमरान के बयान से नाराज
उइगर समुदाय के लोगों ने तुर्की में पाकिस्तान के दूतावास के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन किया है। उइगर लोग चीन को लेकर इमरान खान के बयान से नाराज हैं तथा पाकिस्तानी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर अपनी आपत्ति दर्ज करा रहे हैं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में वापस आने के बाद चीन को लेकर एक बयान दिया है जिससे नाराज हो उइगर प्रवसियों ने इस्तांबुल में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए इमरान खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इमरान खान ने चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगर मुसलमानों पर चीन के दमन को नकारते हुए इस मामले में चीन को क्लीन चिट दी है। इमरान खान को उइगर मुसलमानों की नाराजगी का सामना इसलिए भी करना पड़ा है क्योंकि उइगर मुसलमानों की नजर में इमरान खान के झूठ और पाकिस्तान से उइगर मुस्लिमों के निर्वाचन का मुख्य कारण है।
भारी संख्या में पाकिस्तानी दूतावास के सामने प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे लोगों को वहां रुकने की अनुमति नहीं मिली और सिर्फ 10 लोगों को ही पाकिस्तानी दूतावास के सामने खड़े रहकर अपना विरोध दर्ज कराने की अनुमति दी गई। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा अधिकारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा लेकिन उन्होंने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों वाला ज्ञापन दूतावास के मेन गेट पर चिपका दिया।
दूतावास के सामने लोगों की भीड़ देखकर पाकिस्तान दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी बाहर आए और लोगों से बहस करने लगे। पाकिस्तानी अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से कहा कि पाकिस्तान नहीं बल्कि चीनी दूतावास के सामने जाकर विरोध प्रदर्शन करें। पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के सामने भी सिर्फ 25 लोगों को ही प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई थी हालंकि बाद में और अधिक लोगों को इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अनुमति दे दी गई।
बता दें कि मुसलमानों के मामले में बढ़ चढ़ कर बोलने के दावे करने वाला पाकिस्तान उइगर मुसलमानों के नरसंहार के मुद्दे पर हमेशा खामोश रहा है।


popular post
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया ईरान
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा