पीएम मोदी ने मां के निधन पर नवाज़ शरीफ़ को लिखी चिट्ठी

रिपोर्ट के मुताबिक़, प्रधानमंत्री मोदी ने नवाज़ शरीफ को पिछले महीने चिट्ठी लिखी थी, जिसमें 22 नवंबर को हुए उनकी मां के देहांत पर ”गहरी संवेदना” व्यक्त की गई थी.

डॉन अख़बार की गुरुवार को प्रकाशित ख़बर के मुताबिक़, इस्‍लामाबाद स्थित भारतीय उच्‍चायोग ने ये ख़त नवाज़ शरीफ़ की बेटी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज़ को भेजा और उनसे अनुरोध किया कि वो इस बारे में अपने पिता को सूचित करें.

27 नवंबर की तारीख़ में लिखी गई इस चिट्ठी में प्रधानमंत्री मोदी ने शरीफ़ की मां के निधन पर उन्हें “गहरी संवेदनाएं” भेजीं.

नवाज़ की मां से हुई मुलाक़ात को याद किया

गुरुवार को पीएमएल-एन की ओर से जारी चिट्ठी में मोदी ने लिखा, “प्रिय मियां साहब, 22 नवंबर को लंदन में आपकी मां बेगम शमीम अख़्तर के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है. इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदना आपके साथ हैं.”

साथ ही उन्होंने लिखा, “इस दुख की घड़ी में, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपको और आपके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें.”

popular post

नफरत फैलाने वालों के खिलाफ, हिम्मत से खड़ा होना भी देशभक्ति है: राहुल गांधी 

नफरत फैलाने वालों के खिलाफ, हिम्मत से खड़ा होना भी देशभक्ति है: राहुल गांधी  कांग्रेस

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *