राजस्थान की सीमा से सटे क्षेत्र में पकिस्तान कर रहा है युद्धाभ्यास

भारत पाकिस्तान के बीच सीमा पर हमेशा तनाव रहता है इसी बीच पाकिस्तानी सेना की एक टुकड़ी थार के रेगिस्तान में युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास 28 जनवरी को शुरू हुआ था और 28 फरवरी तक चलेगा।

बताते चले जिस इलाके में यह युद्धाभ्यास किया जा रहा है वह राजस्थान की सीमा से सटा है। चार सप्ताह तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य रेगिस्तान में रक्षा तैयारियों को परखना है।

ग़ौरतलब है कि इस अभ्यास में पाकिस्तानी सेना की कराची कॉर्प हिस्सा ले रही है। पाकिस्तान छोर कैंटोनमेंट से लगभग 74 किलोमीटर आगे युद्धाभ्यास कर रहा है। छोर में सेना का डेजर्ट वारफेयर स्कूल है। यह स्थान सिंध के हैदराबाद से 165 किलोमीटर दूर है।

शुक्रवार को अरब सागर में पाकिस्तान ने एक सप्ताह के बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास की शुरुआत की। 11 फरवरी से 16 फरवरी तक चलने वाले इस अभ्यास में अमेरिका, रूस, चाइना और तुर्की समेत 45 देश हिस्सा ले रहे हैं। इस युद्धाभ्यास को अमन-2021 नाम दिया गया है।

बताया जा रहा है कि राजमार्गो की देखभाल के लिए पाकिस्तान ड्रोन तैनात करेगा। ड्रोन सड़कों पर चौबीस घंटे चलने वाले वाहनों का ना केवल रिकॉर्ड उपलब्ध कराएगा बल्कि यातायात को नियंत्रित करने में प्रभावी भूमिका अपनाएगा। इससे अपराध को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *