कश्मीर संकट के साथ भारत से संबंध सामान्य करने का सवाल नहीं

कश्मीर संकट के साथ भारत से संबंध सामान्य करने का सवाल नहीं

पाकिस्तान में भारी राजनीतिक ड्रामे के बाद सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने के सबसे बड़े दावेदार शहबाज शरीफ ने भारत से संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। इमरान खान की विदाई और प्रधानमंत्री पद पर शाहबाज शरीफ की संभावित ताजपोशी के बीच भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है।

शहबाज शरीफ की अभी आधिकारिक रूप से प्रधानमंत्री पद पर ताजपोशी भी नहीं हुई लेकिन उन्होंने अभी से कश्मीर राग अलापना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के संभावित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जब तक कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं हो जाता तब तक भारत के साथ पाकिस्तान के संबंध सामान्य नहीं होंगे।

बता दें कि इमरान खान के अविश्वास प्रस्ताव के बाद सत्ता से बेदखल होने के साथ ही शहबाज शरीफ का प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है। वहीँ पीटीआई की ओर से भी इमरान कैबिनेट में विदेश मंत्री रहे शाह महमूद कुरैशी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। इमरान खान पाकिस्तान के इतिहास के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव के जरिए उनके पद से हटाया गया है। कुल मिलाकर पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री रहे जिन्हें समय से पहले उनके पद से हटा दिया गया है।

इमरान खान ने 18 अगस्त 2018 को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इमरान खान का कुल कार्यकाल 1332 दिनों का रहा। पाकिस्तान के इतिहास में आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने 5 साल का अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है।

 

popular post

इज़रायली सेना पर हिज़्बुल्लाह के व्यापक ड्रोन हमले, लगातार बज रहे हैं सायरन

इज़रायली सेना पर हिज़्बुल्लाह के व्यापक ड्रोन हमले, लगातार बज रहे हैं सायरन इज़रायल के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *