इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने अपने देश में रहने वाले हिन्दू समुदाय को होली की मुबारकबाद दी हैं बता दें कि इस साल देश दुनिया भर में होली (Holi Celebration) रविवार और सोमवार को मनाई जा रही है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा: हमारे सभी हिंदू समुदाय को रंगों की त्योहार होली की शुभकामनाएं।
Wishing all our Hindu community a very happy Holi, the festival of colours.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) March 28, 2021
पीएम इमरान के साथ ही पाकिस्तान के के कई दूसरे नेताओं ने भी देश के हिदुओं को होली की बधाई दी है।
ग़ौरतलब है कि नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर ने भी होली के अवसर पर हिंदू सांसदों और समुदाय की शुभकामना देते हुए कहा: प्रकाश और रंगों का यह त्योहार खुशी फैलाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने पाकिस्तान में रह रहे हिंदू समुदाय की भूमिका की प्रशंसा की।
कैसर ने ये भी कहा कि पाकिस्तान में सभी अल्पसंख्यक समुदायों को अपने धार्मिक त्योहारों को खुलकर मनाने का अधिकार है। पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, पाकिस्तान में 75 लाख हिंदू रहते हैं।
बता दें कि होली वसंत में मनाया जाने वाला एक हिंदू त्योहार है, जो मुख्य रूप से भारत और नेपाल में मनाया जाता था, लेकिन अब दुनिया के अन्य हिस्सों में फैल गया है।


popular post
यमन युद्ध में सऊदी अरब ने ओमान से लगाई गुहार, मध्यस्थता की अपील
रियाज़ : यमन युद्ध की दलदल में फंसे सऊदी अरब ने अब इस मामले में
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा