इमरान खान को इशारों पर चलाने वाली पिंकी पीरनी को जानिए

इमरान खान को इशारों पर चलाने वाली पिंकी पीरनी को जानिए पाकिस्तान में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। सेना प्रमुख और इमरान खान में अनबन की खबरें हैं।

इमरान खान पर अपनी पत्नी बुशरा मानेका के इशारों पर चलने के आरोप भी लग रहे हैं । बुशरा मानेका को पिंकी पीरनी के नाम से भी जाना जाता है।

प्रधानमंत्री इमरान खान पिछले कुछ दिनों से बेतुके बयानों को लेकर भी मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल यह सारा माजरा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के नए चीफ के तौर पर नदीम अंजुम की नियुक्ति को लेकर चर्चा में आया है।

कहा जा रहा है कि इमरान खान की पत्नी पिंकी पीरनी आईएसआई के चीफ के रूप में फैज़ हमीद को ही देखना चाहती है और उन्होंने इमरान खान को कहा है कि आईएसआई के पुराने चीफ जनरल फैज़ हमीद को उनके पद पर बनाए रखें। ऐसे में इमरान खान और पाकिस्तानी सेना के प्रमुख कमर जावेद बाजवा के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं।

आखिर पिंकी पीरनी के नाम से विख्यात बुशरा मानेका है कौन ? और इमरान खान पिंकी पीरनी की हर बात क्यों मानते हैं ? बुशरा मानेका के नाम से पहचाने जाने वाली पिंकी पीरनी के साथ इमरान खान ने फरवरी 2018 में तीसरी शादी की थी।

बुशरा मानेका को इमरान खान का अध्यात्मिक गुरु भी कहा जाता है। बुशरा पाक पट्टन के बाबा फरीद गंज शकर में जानी-मानी पीर के तौर पर पहचानी जाती है। स्थानीय लोग उन्हें पिंकी बीबी या पिंकी जादूगरनी के नाम से भी जानते हैं। देशभर में ऐसी चर्चाएं आम है कि वह टोने टोटके और अंधविश्वास में गहरा यकीन रखती हैं। उनके करीबियों का कहना है कि बुशरा मानेका की तस्वीर आईने में नजर नहीं आती।

कहा जाता है कि वह टोना टोटका, तंत्र मंत्र की विद्या बखूबी जानती हैं। उनके पास रूहानी और करामाती शक्तियां भी हैं। बुशरा मानेका के बारे में पाकिस्तान के कुछ लोगों का ऐसा भी दावा है कि उनके कब्जे में दो जिन हैं जिनका इस्तेमाल वह अलग-अलग कामों के लिए करती हैं।

बुशरा मानेका और इमरान खान की जान पहचान की बात करें तो 2015 में दोनों की मुलाकात हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान उस समय अपने किसी उम्मीदवार की जीत के बारे में सवाल करने के लिए बुशरा के पास पहुंचे थे।

बुशरा मानेका ने उस वक्त कहा था कि पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ की उम्मीदवार की जीत होगी और नतीजे भी उनकी भविष्यवाणी के अनुसार ही आए थे। बुशरा मानेका की इस भविष्यवाणी के एकदम सही साबित होने के बाद इमरान खान उनसे मुलाकात करने के लिए आने जाने लगे।

कहा जाता है कि इमरान खान को बुशरा मानेका ने ही कहा था कि अगर उन्हें पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनना है तो उन्हें तीसरी शादी करना जरूरी है। बाद में इमरान खान ने बुशरा मानेका के साथ ही तीसरी शादी की थी। 40 वर्षीय बुशरा मानेका वट्टू कबीले से आती हैं। उनकी पहली शादी इस्लामाबाद में सीनियर कस्टम ऑफिसर के पद पर तैनात फरीद मानेका से हुई थी।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *