शाहिद आफरीदी पर दानिश कनेरिया के आरोप, इस्लाम स्वीकारने का डालते थे दबाव

शाहिद आफरीदी पर दानिश कनेरिया के आरोप, इस्लाम स्वीकारने का डालते थे दबाव

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने अपने टीम साथी रहे शाहिद अफरीदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह उन्हें इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए मजबूर करते थे।

दानिश कनेरिया ने शाहिद अफरीदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि अफरीदी है उन्हें धमकी देते हुए कहते थे कि यदि कनेरिया ने इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं किया तो उनका क्रिकेट कैरियर बर्बाद कर दिया जाएगा।

शाहिद अफरीदी ने दानिश कनेरिया के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कनेरिया शोहरत और पैसा कमाने के लिए इस तरीके के बेहूदा आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि दानिश कनेरिया ने भारतीय मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था कि भारत हमारा दुश्मन नहीं है। हमारे दुश्मन वो लोग हैं जो लोगों को धर्म के नाम पर भड़काते हैं। अगर आप भारत को अपना दुश्मन मानते हैं तो फिर किसी भी भारतीय मीडिया चैनल पर मत जाएं।

दानिश कनेरिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो मुझे धमकी दी गई कि मेरा कैरियर बर्बाद कर दिया जाएगा। कनेरिया के आरोपों पर पलटवार करते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा कि जो व्यक्ति यह सब बातें कर रहा है उसके कैरेक्टर को देखो। वह पैसे और शोहरत कमाने के लिए मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है।

शाहिद अफरीदी ने कहा कि मैं उसे छोटे भाई की तरह मानता था। मैंने उसके साथ कई साल खेला है। मैंने ऐसा किया या मैं बुरा था तो उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड या संबंधित अधिकारियों के सामने मेरी शिकायत करनी चाहिए थी। उसने यह कदम तब क्यों नहीं उठाया ? अब वह हमारे दुश्मन देश को इंटरव्यू देते हुए ऐसी बेहूदा बातें कर रहा है जिससे धार्मिक भावनाएं भड़क सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles