पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में बम विस्फोट से 13 मजदूरों की मौत

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में बम विस्फोट से 13 मजदूरों की मौत

इस्लामाबाद: उत्तरी वजीरिस्तान के शव्वाल इलाके में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट से 13 मजदूरों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला पुलिस अधिकारी उत्तरी वजीरिस्तान नेक मोहम्मद के मुताबिक, पाक-अफगान सीमा के पास स्थित शव्वाल में सड़क किनारे बम फटने से 13 मजदूरों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मजदूरों की वैन बम विस्फोट से पूरी तरह नष्ट हो गई।

स्थानीय नेता यार गुल के मुताबिक, शव्वाल के गुल मीर कौर इलाके के पास से गुजर रहे सुरक्षा बलों के काफिले को रोकने के लिए आतंकियों ने सड़क किनारे बम लगाया था। स्थानीय बुजुर्गों के मुताबिक, जैसे ही सुरक्षा बलों का काफिला वहां से गुजरा, बम जोरदार धमाके के साथ फट गया। मजदूरों में से 11 दक्षिण वजीरिस्तान अपर महसूद जनजाति के स्पेन कमर इलाके के हैं जबकि 2 दक्षिण वजीरिस्तान लोअर अहमदजई वजीर के बताए जा रहे हैं।

घायलों और कई शवों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। यह विस्फोट कल शाम के आसपास हुआ, सुरक्षा चिंताओं के कारण क्षेत्र में सभी मोबाइल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। डॉन न्यूज के मुताबिक, इंस्पेक्टर अबरार ने बताया कि घटना कल रात की है जब एक दर्जन से ज्यादा मजदूर उत्तरी वजीरिस्तान के शव्वाल इलाके से एक वाहन में सवार होकर दक्षिण वजीरिस्तान जा रहे थे।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मजदूरों को ले जा रहा एक निजी वाहन गुल मीर कौर इलाके में एक बारूदी सुरंग से टकरा गया, जिसके परिणामस्वरूप 11 मजदूरों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। लोगों के शवों को अस्पताल ले जाया गया। खबरों के मुताबिक, कुल गाड़ी में 16 मजदूर सवार थे, जो दक्षिणी वजीरिस्तान जा रहे थे, तभी गाड़ी के पास एक विस्फोटक पदार्थ फट गया।

popular post

अल-हुदैदा पर सऊदी अरब के हवाई हमले के बाद यमन का जवाबी हमला, जाज़ान में लगी आग

अल-हुदैदा पर सऊदी अरब के हवाई हमले के बाद यमन का जवाबी हमला, जाज़ान में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *