अब आस्ट्रेलिया ने अफ़ग़ानिस्तान में अपना दूतावास किया बंद, कर्मचारियों को बुलाया वापस

अब आस्ट्रेलिया ने अफ़ग़ानिस्तान में अपना दूतावास किया बंद, कर्मचारियों को बुलाया वापस

अभी कुछ दिन पहले ही पूरा विश्व आश्चर्यचकित रह गया था जब यह ख़बर मिली कि अफ़ग़ानिस्तान सरकार ने तालिबान के सामने हथियार डाल दिए हैं, और अब पूरे अफ़ग़ानिस्तान पर तालिबान का राज होगा।

इस ख़बर के बाद तो जैसे पूरे विश्व में ही चिंता का माहौल बन गया, और उसकी वजह कुछ साल पहले तालिबान का वह हिंसक चेहरा था जिसके चलते हज़ारों लोगों को मौत की नींद सोना पड़ा।

अमेरिका समेत पूरा यूरोप इस बात को हज़म करने को तैयार नहीं था लेकिन सच्चाई यही थी और है कि इस समय पूरे अफ़ग़ानिस्तान पर तालिबान क़ब्ज़ा किए हुए है, और अभी परसों जो काबुल एयरपोर्ट के पास सिलसिलेवार धमाके हुए उसके बाद तो कई देशों में और अधिक डर का माहौल देखा जा सकता है।

एक ऐसा ब्लास्ट जिसमें 200 से अधिक लोगों ने जान गंवा दी और हालत यह थी कि पास के नाले में बहने वाला पानी घंटों तक लाल रंग में बहता रहा, इस घटना के बाद बहुत सारे देश वहां मौजूद अपने नागरिकों को निकालने को लेकर चिंतित हैं।

और इसी बीच ख़बर यह आ रही है कि आस्ट्रेलिया ने अपने दूतावास बंद कर सभी कर्मचारियों को वापस बुलाने का निर्णय लिया है। वहीं, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोगान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कतर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। क़तर के विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अस-सानी ने कहा कि क़तर और तुर्की काबुल हवाई अड्डे के संचालन पर एक समझौते पर पहुंचने के लिए लंबे समय से अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम सरकार के साथ काम कर रहे हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *