नेपाल की अंतरिम सरकार ने चीन और अमेरिका से अपने राजदूतों को वापस बुलाया

नेपाल की अंतरिम सरकार ने चीन और अमेरिका से अपने राजदूतों को वापस बुलाया

नेपाल की अंतरिम सरकार ने एक चौंकाने वाला क़दम उठाते हुए कई देशों से अपने राजनयिकों को वापस बुला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली सरकार ने चीन, अमेरिका और ब्रिटेन सहित 11 देशों में तैनात अपने राजदूतों को वापस बुलाने का फैसला किया है।

बताया जा रहा है कि ये सभी 11 राजदूत पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के कार्यकाल के दौरान राजनीतिक कोटे के तहत नियुक्त किए गए थे। सरकार ने इन्हें 6 नवंबर तक नेपाल लौटने का निर्देश दिया है। दिलचस्प बात यह है कि कुछ अन्य राजनीतिक नियुक्त राजनयिकों को अपने पद पर काम जारी रखने की अनुमति दी गई है।

वापस बुलाए गए 11 राजदूतों में वे लोग शामिल हैं जो नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-यूएमएल के कोटे से ओली सरकार के समय नियुक्त हुए थे। इन राजदूतों की नियुक्ति चीन, जर्मनी, इज़रायल, मलेशिया, क़तर, रूस, सऊदी अरब, स्पेन, ब्रिटेन, अमेरिका और जापान में की गई थी, और इन्हें वापस बुलाने का निर्णय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

भारत में नेपाल के राजदूत शंकर शर्मा को भी राजनीतिक नियुक्ति के तहत पद मिला था, लेकिन प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने उन्हें वापस न बुलाने का निर्णय लिया है। कार्की ने स्वयं ओली सरकार की नियुक्तियों की समीक्षा की और कुछ को असंतोषजनक पाया। हालांकि उन्होंने महिला राजनयिकों को वापस न बुलाने का निर्देश दिया है।

जिन देशों से राजदूतों को वापस नहीं बुलाया गया है, उनमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका शामिल हैं।

हालांकि, नए राजदूतों की नियुक्ति में देरी की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि संविधान के अनुसार राजदूतों की नियुक्ति के लिए संसदीय सुनवाई आवश्यक है और इस समय संसद भंग है। इसलिए माना जा रहा है कि कई महीने तक ये पद खाली रह सकते हैं। गौरतलब है कि अगले आम चुनाव की तारीख 5 मार्च तय की गई है।

popular post

लाल सागर में सऊदी अरब पर नाकाबंदी लागू बाकी सबके लिए खुला है बाबुल-मंदब

सनआ : यमन ने सऊदी अरब पर जवाबी कार्रवाई करते हुए लाल सागर में समुद्री

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *